Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

परबत्ता खेलने के दौरान जहरीले सर्प ने डसा, 12 वर्षीय बच्चे की मौत; झाड़-फूंक में बीता समय।

 खगड़िया/परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के तेमथा करारी पंचायत स्थित शर्मा टोला में बुधवार की शाम जहरीले सर्प के डसने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

मृत बच्चे की पहचान तेमथा करारी पंचायत के शर्मा टोला निवासी बमबम शर्मा के 12 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को बच्चा खेल-कूद कर रहा था। इसी दौरान उसे जहरीले सर्प ने डस लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजन बच्चे को शाम करीब 6:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), परबत्ता लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विनय कुमार विनल ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

Advertisement Box

बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इसके बाद परिजन शव को लेकर गांव चले गए। बताया जाता है कि गुरुवार की देर दोपहर तक गांव के मंदिर में झाड़-फूंक कराई जाती रही, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अंततः गांव के लोगों ने परिजनों को समझा-बुझाकर दाह संस्कार के लिए राजी किया। इसके बाद मृत बच्चे के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।

 

दैनिक बिहार पत्रिका परबत्ता संवाददाता 

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp