Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

परबत्ता खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में लगी आग, मची अफरातफरी; युवाओं की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

खगड़िया/परबत्ता प्रखंड क्षेत्र के दरियापुर भेलवा पंचायत अंतर्गत पंचखुट्टी टोला में खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव से सिलेंडर में आग लग गई। घटना के बाद घर में अफरातफरी मच गई। हालांकि, स्थानीय युवाओं की सूझबूझ और तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मिली जानकारी के अनुसार, पंचखुट्टी टोला निवासी लच्छू मंडल की पत्नी घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान गैस रिसाव होने से सिलेंडर में अचानक आग लग गई। सिलेंडर में आग की लपटें उठती देख घर के लोगों में घबराहट फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के स्थानीय युवक मौके पर पहुंचे और साहस व सूझबूझ का परिचय देते हुए आग बुझाने में जुट गए। युवाओं की तत्परता के कारण आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।

Advertisement Box

घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया और किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई।

वहीं, अग्निशमन अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि खाना बनाने से पहले गैस कनेक्शन, पाइप और रेगुलेटर की अच्छी तरह जांच कर लें। गैस रिसाव की आशंका होने पर सावधानी बरतें और तुरंत सुरक्षित कदम उठाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

दैनिक बिहार पत्रिका परबत्ता संवाददाता गुरुदेव कुमार।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 30 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp