Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BANKA NEWS: अवैध खनन पर बांका प्रशासन का शिकंजा, एक सप्ताह में पांच वाहन जब्त, 3.30 लाख का जुर्माना

Author Image
Written by
Kumar Chandan (Dist Beuro)

बांका:- जिले में अवैध बालू खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। खनन माफियाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला खनन टीम लगातार छापेमारी कर रही है। इसी अभियान के तहत इस सप्ताह अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए पांच वाहनों को जब्त किया गया है। इन मामलों में कुल 3 लाख 30 हजार रुपये का दंड अधिरोपित करने के साथ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान जामदहा, बांका, पंजवारा, बेलहर और रजौन में एक-एक वाहन जब्त किया गया। यानी जिले के पांच अलग-अलग क्षेत्रों में खनन नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। खनन विभाग की इस पहल को अवैध खनन और परिवहन पर रोक लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

संवेदनशील रास्तों पर प्रशासन की नजर

Advertisement Box

अवैध खनन की संभावनाओं को देखते हुए रजौन और बेलहर क्षेत्र में संवेदनशील मार्गों को चिह्नित किया गया है। इन रास्तों को अवरुद्ध कर दिया गया है, ताकि अवैध रूप से बालू के उठाव और परिवहन पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। प्रशासन का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि अवैध गतिविधियों की संभावनाओं को पहले ही समाप्त करना भी है। इसी क्रम में बेलहर अंचल के बड़ुआ-02 बालूघाट का अंचलाधिकारी और खान निरीक्षक ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। जांच के दौरान बालूघाट के बंदोबस्तधारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन नहीं होना चाहिए। निर्धारित नियमों और शर्तों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

नए बालूघाट के लिए शुरू हुआ स्थलीय निरीक्षण

वहीं, विभागीय निर्देश के आलोक में नए डीएसआर यानी जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट-2027 के निर्माण की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है। इसके तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नए बालूघाटों के सृजन की संभावना तलाशने के लिए स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य खनन व्यवस्था को निर्धारित नियमों के अनुरूप संचालित करना है।

समाहर्ता ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

समाहर्ता ने जिला खनन टीम को निर्देश दिया है कि अवैध बालू खनन और इससे जुड़े कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध नियमित रूप से सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए। छापेमारी अभियान में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरतने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने पर जोर दिया गया है। फिलहाल, पांच वाहनों की जब्ती, 3.30 लाख रुपये के दंड और प्राथमिकी दर्ज होने से अवैध खनन करने वालों को प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी निगरानी और कार्रवाई जारी रखने के निर्देश हैं।

पूर्व सिविल सर्जन का आदेश बेअसर! चार साल बाद भी परबत्ता सीएचसी में ड्यूटी कर रहीं एएनएम, जांच हुई तो खुल सकते हैं कई राज!
आज फोकस में

पूर्व सिविल सर्जन का आदेश बेअसर! चार साल बाद भी परबत्ता सीएचसी में ड्यूटी कर रहीं एएनएम, जांच हुई तो खुल सकते हैं कई राज!

परबत्ता टेम्पू की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत, घर पहुंचते ही थम गई सांसें।
आज फोकस में

परबत्ता टेम्पू की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत, घर पहुंचते ही थम गई सांसें।

BOUNSI NEWS: बौंसी पुलिस का वारंटियों के खिलाफ अभियान तेज, तीन आरोपित गिरफ्तार; एक को भेजा गया न्यायिक हिरासत में
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: बौंसी पुलिस का वारंटियों के खिलाफ अभियान तेज, तीन आरोपित गिरफ्तार; एक को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

<span class=BANKA NEWS: अवैध खनन पर बांका प्रशासन का शिकंजा, एक सप्ताह में पांच वाहन जब्त, 3.30 लाख का जुर्माना">
आज फोकस में

BANKA NEWS: अवैध खनन पर बांका प्रशासन का शिकंजा, एक सप्ताह में पांच वाहन जब्त, 3.30 लाख का जुर्माना

BANKA NEWS: युवा उत्सव के मंच पर बिखरी बांका की प्रतिभा, कला और रचनात्मकता का दिखा अद्भुत संगम
आज फोकस में

BANKA NEWS: युवा उत्सव के मंच पर बिखरी बांका की प्रतिभा, कला और रचनात्मकता का दिखा अद्भुत संगम

BANKA NEWS: जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, बांका में जिला एवं चार्ज स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न
आज फोकस में

BANKA NEWS: जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, बांका में जिला एवं चार्ज स्तरीय अधिकारियों का प्रशिक्षण संपन्न

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

रविवार, 01 नवंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp