Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दीपावली पर घर लौटने का सपना रह गया अधूरा, सड़क हादसे में परबत्ता के सोनू समेत दो युवकों की मौत।

 पटना/खगड़िया/परबत्ता/दीपावली पर घर लौटकर परिवार के साथ खुशियां मनाने का सपना लेकर निकले सोनू निगम अब कभी घर नहीं लौटेंगे। शनिवार को पटना के फतुहा फोरलेन पर हुए भीषण सड़क हादसे में परबत्ता प्रखंड के श्रीरामपुर ठुट्ठी निवासी सोनू निगम समेत दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, चार दोस्त कार से पटना से कटिहार जा रहे थे। इसी दौरान फतुहा फोरलेन आरओबी के समीप तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और डायल 112 की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल युवकों को पटना रेफर किया गया।

Advertisement Box

सोनू निगम की पिछले वर्ष ही शादी हुई थी। दो दिन पहले ही उन्होंने परिवार से दीपावली पर घर आने का वादा किया था।

हादसे की खबर मिलते ही श्रीरामपुर ठुट्ठी सहित पूरे परबत्ता क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। दीपावली की खुशियों की जगह परिवार में मातम और चीख-पुकार का माहौल है।

 

दैनिक बिहार पत्रिका गुरुदेव कुमार।

सलारपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, चार लोग जख्मी।
आज फोकस में

सलारपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, चार लोग जख्मी।

<span class=दीपावली पर घर लौटने का सपना रह गया अधूरा, सड़क हादसे में परबत्ता के सोनू समेत दो युवकों की मौत।">
आज फोकस में

दीपावली पर घर लौटने का सपना रह गया अधूरा, सड़क हादसे में परबत्ता के सोनू समेत दो युवकों की मौत।

परबत्ता तीन वर्षों से मखाना की खेती कर रहे किसान रामप्रवेश शर्मा, पारंपरिक खेती से हटकर दिखा रहे नई राह।
आज फोकस में

परबत्ता तीन वर्षों से मखाना की खेती कर रहे किसान रामप्रवेश शर्मा, पारंपरिक खेती से हटकर दिखा रहे नई राह।

परबत्ता खेत में घास काटने गई महिला को जहरीले सांप ने डसा, सीएचसी परबत्ता में चल रहा इलाज।
आज फोकस में

परबत्ता खेत में घास काटने गई महिला को जहरीले सांप ने डसा, सीएचसी परबत्ता में चल रहा इलाज।

परबत्ता शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गरीब परिवार का आशियाना जलकर राख, नकदी-जेवर समेत लाखों की संपत्ति नष्ट।
आज फोकस में

परबत्ता शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गरीब परिवार का आशियाना जलकर राख, नकदी-जेवर समेत लाखों की संपत्ति नष्ट।

बिहार में कभी सत्ता की सिरमौर रही कांग्रेस आज क्यों हो गई बेअसर? पांच उम्मीदवार उतारे, एमएलसी चुनाव में खाता तक नहीं खोल सकी पार्टी।
आज फोकस में

बिहार में कभी सत्ता की सिरमौर रही कांग्रेस आज क्यों हो गई बेअसर? पांच उम्मीदवार उतारे, एमएलसी चुनाव में खाता तक नहीं खोल सकी पार्टी।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

रविवार, 08 नवंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp