Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

परबत्ता शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गरीब परिवार का आशियाना जलकर राख, नकदी-जेवर समेत लाखों की संपत्ति नष्ट।

 खगड़िया/परबत्ता प्रखंड क्षेत्र में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने एक गरीब परिवार की वर्षों की मेहनत और जमा-पूंजी को पलभर में राख में तब्दील कर दिया। आग की भयावहता इतनी अधिक थी कि परिवार के सदस्यों को अपनी और बच्चों की जान बचाने के लिए किसी तरह घर से बाहर भागना पड़ा। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का संकट खड़ा हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, परबत्ता प्रखंड के पिपरा लतीफ पंचायत अंतर्गत मड़ैया गांव के वार्ड संख्या-6 निवासी पप्पू सहनी के घर में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख परिवार के लोगों में अफरातफरी मच गई। किसी तरह घर के सदस्यों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

Advertisement Box

इस अगलगी में घर में रखे करीब 30 हजार रुपये नकद, कपड़े, जेवर, फ्रिज सहित अन्य कीमती घरेलू सामान जलकर पूरी तरह राख हो गए। पीड़ित परिवार के अनुसार, इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घर में रखी वर्षों की मेहनत की कमाई और जरूरत का सामान देखते ही देखते आग की भेंट चढ़ गया।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

अचानक आई इस विपदा से पप्पू सहनी का परिवार गहरे सदमे में है। मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले पीड़ित के सामने अब दोबारा गृहस्थी बसाने की चुनौती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सरकारी सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

दैनिक बिहार पत्रिका परबत्ता संवाददाता गुरुदेव कुमार 

<span class=परबत्ता शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गरीब परिवार का आशियाना जलकर राख, नकदी-जेवर समेत लाखों की संपत्ति नष्ट।">
आज फोकस में

परबत्ता शॉर्ट सर्किट से लगी आग में गरीब परिवार का आशियाना जलकर राख, नकदी-जेवर समेत लाखों की संपत्ति नष्ट।

बिहार में कभी सत्ता की सिरमौर रही कांग्रेस आज क्यों हो गई बेअसर? पांच उम्मीदवार उतारे, एमएलसी चुनाव में खाता तक नहीं खोल सकी पार्टी।
आज फोकस में

बिहार में कभी सत्ता की सिरमौर रही कांग्रेस आज क्यों हो गई बेअसर? पांच उम्मीदवार उतारे, एमएलसी चुनाव में खाता तक नहीं खोल सकी पार्टी।

विद्यालयों में छठ महापर्व की महत्ता से रूबरू हुए बच्चे, गीत-संगीत के जरिए सीखी लोकआस्था और संस्कृति की परंपरा।
आज फोकस में

विद्यालयों में छठ महापर्व की महत्ता से रूबरू हुए बच्चे, गीत-संगीत के जरिए सीखी लोकआस्था और संस्कृति की परंपरा।

खगड़िया स्वच्छता अभियान की खुली पोल! पसराहा में सफाई कर्मियों की जगह छोटे बच्चों से उठवाया जा रहा कचरा।

खगड़िया के नए एसपी बने 2021 बैच के आईपीएस शैलेंद्र सिंह, संभालेंगे जिले की कमान।
आज फोकस में

खगड़िया के नए एसपी बने 2021 बैच के आईपीएस शैलेंद्र सिंह, संभालेंगे जिले की कमान।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

शुक्रवार, 06 नवंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp