Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

परबत्ता गोढ़ियासी छठ मेला से लौट रहे परिवार की बाइक भिड़ी, पांच घायल।

*रूपौहली बांध के बजरंगबली मंदिर के पास देर रात हादसा, दोनों बाइक चालक गंभीर*

खगड़िया/परबत्ता थाना क्षेत्र के अगुवानी-नयागांव जीएन बांध के समीप रूपौहली बांध स्थित बजरंगबली मंदिर के पास बुधवार देर रात करीब 12 बजे दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में महिला और सात वर्षीय बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। दोनों बाइक चालकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement Box

जानकारी के अनुसार, रूपौली निवासी मनोज शर्मा के पुत्र राहुल कुमार अपनी पत्नी कोमल कुमारी और पुत्र पियुष कुमार के साथ गोढ़ियासी छठ मेला देखकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिराजपुर निवासी ओकिल ठाकुर के पुत्र अमरजीत कुमार अपने साथी के साथ गांव से मेला में नाटक देखने जा रहे थे। तभी दोनों मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर हो गई।

हादसे के बाद राहुल सड़क पर बेहोश पड़े थे, जबकि अमरजीत कुमार और उनका साथी सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरे। सूचना पर पहुंची परबत्ता पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी परबत्ता पहुंचाया।डॉ. विनय कुमार विमल ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर स्थिति देखते हुए राहुल कुमार और अमरजीत कुमार को सदर अस्पताल खगड़िया रेफर कर दिया गया, जबकि कोमल कुमारी और पियुष कुमार का उपचार जारी रहा।

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

 

दैनिक बिहार पत्रिका परबत्ता संवाददाता गुरुदेव कुमार पंडित।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 20 नवंबर 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp