बिहार पत्रिका डिजिटल, Amritpal Singh Speech Before Arrest : अमृतपाल को पंजाब पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने से पहले उसने गुरुद्वारे में संबोधन किया था। पंजाब केसरी को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान उसने कहा कि जिस स्थान पर वह बैठे हैं वह जरनैल सिंह भिंडरांवाले का जन्म स्थान है।
वह इसी धरती पर लड़े हैं और लड़ेंगे। पिछले एक महीने से जो हो रहा है उसे सभी ने देखा है। गिरफ्तारी के और भी कई तरीके थे अगर उन्हें अपनाया जाता तो वह भी पूरा सहयोग करते। दुनिया की कचहरी में चाहे वह दोषी हो लेकिन सच्चे गुरु की कचहरी में नहीं है। वह झूठे केस का सामना करेंगे और लड़ाई लड़ेंगे। यह गिरफ्तारी अंत नहीं बल्कि शुरूआत है।
बता दें कि अमृतपाल पर NSA के तहत केस दर्ज है। वह पिछले 36 दिन से फरार था। उसने 23 फरवरी को अपने एक समर्थक की रिहाई के लिए पंजाब के अजनाला थाने पर हमला किया था। 18 मार्च को पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की थी, लेकिन वह फरार हो गया था।
इस बार रोडे गांव के गुरुद्वारे में अमृतपाल की मौजूदगी की सूचना मिलने पर अमृतसर के SSP सतिंदर सिंह और पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस के IG रविवार सुबह ही गांव रोडे के गुरूद्वारे में पहुंच गए थे। सादी वर्दी में पहुंची पुलिस टीम ने अल सुबह ही अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 2
Users Yesterday : 28