55 दिवसीय प्रशिक्षण पूरा, टाटा मोटर्स समेत विभिन्न कंपनियों में प्लेसमेंट की तैयारी
गया। ग्लैड भारत फाउंडेशन द्वारा संचालित गया स्किल्स सेंटर, गया कॉलेज परिसर में 55 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर ‘ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन’ और ‘इलेक्ट्रिकल होम अप्लायंसेज’ ट्रेड के 35 सफल प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
समारोह में अतिथि के रूप में पत्रकार अविनाश कुमार सिंह, एडवोकेट सलमान हसन, डॉ. सद्दाम हुसैन, डॉ. तस्लीम खां, पत्रकार ग़ालिब रजा, इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शाने अली खान एवं सैफ निजामी मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और युवाओं को कौशल के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
संस्था की ओर से बताया गया कि सभी 35 प्रशिक्षुओं को रोजगार से जोड़ने के लिए इसी माह विशेष कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से प्रशिक्षुओं को टाटा मोटर्स, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, मदरसन, इंडो मीम और सुजुकी मोटर्स सहित विभिन्न कंपनियों में रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं में प्रमाणपत्र प्राप्त करने को लेकर उत्साह देखने को मिला। संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रशिक्षण के साथ युवाओं को रोजगार से जोड़ना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है, ताकि उन्हें अपने कौशल के अनुरूप बेहतर अवसर मिल सकें।
इस अवसर पर ग्लैड भारत फाउंडेशन से अहमद, मो. रजा, गुड़िया कुमारी, अंशु माला, शाजिया, वीरेंद्र कुमार, धर्मेन्द्र कुमार एवं शमशुल वारसी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"









Users Today : 66
Users Yesterday : 27