Rahul Gandhi Left Govt House : राहुल गांधी ने खाली किया सरकारी आवास, बोले-सच बोलने की कीमत चुकाई

Rahul Gandhi Left Govt House

Rahul Gandhi Left Govt House

बिहार पत्रिका डिजिटल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लुटियंस दिल्ली में स्थित अपना सरकारी आवास शनिवार को खाली कर दिया और कहा कि उन्होंने ‘‘सच बोलने की कीमत’’ चुकाई। साथ ही, उन्होंने लोगों के मुद्दे उठाना जारी रखने का वादा किया। वह 12 तुगलक लेन स्थित सरकारी बंगला खाली करने के बाद अपनी मां सोनिया गांधी के आवास पर कुछ समय के लिए रहने चले गए। मानहानि के एक मामले में दोषसिद्धि के बाद लोकसभा की सदस्यता गंवाने के बाद उन्हें (राहुल को) 22 अप्रैल तक यह बंगला खाली करने को कहा गया था।

मैं कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हूं :राहुल

राहुल ने कहा, ‘‘मैंने सच बोलने की कीमत चुकाई, मैं कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हूं।’’ उन्होंने कहा कि वह महंगाई और भ्रष्टाचार का मुद्दा दोगुनी ताकत से उठाना जारी रखेंगे। शनिवार सुबह, 12 तुगलक लेन स्थित बंगला से राहुल अपने सभी सामान लेकर चले गए।

वहां वह करीब दो दशक से रह रहे थे। राहुल, उनकी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी सुबह बंगला पर आये। राहुल ने खाली किये गये आवास की चाभियां केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को सौंप दी। राहुल ने सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से हाथ भी मिलाया और उनका शुक्रिया अदा किया।

भाई बहुत बहादुर हैं और संघर्ष जारी रखेंगे : प्रियंका

बंगला खाली कर जाते समय उन्होंने कहा, ‘‘यदि यह मुझसे छीन लिया गया है, तो भी मुझे कोई दिक्कत नहीं है। यह घर मुझे भारत के लोगों ने दिया था। मैं 10 जनपथ पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष (सोनिया गांधी) के साथ कुछ समय तक रहूंगा और फिर कुछ और उपाय करूंगा।’’

यह कहने पर कि वह बंगला खाली करने के लिए कुछ और वक्त देने का अनुरोध कर सकते थे, राहुल ने कहा, ‘‘मैं इस आवास में नहीं रहना चाहता।’’ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उनके भाई बहुत बहादुर हैं और किसी से नहीं डरते तथा वह अपना संघर्ष जारी रखेंगे।’’ उन्होंने कहा कि यह सबकुछ इसलिए हो रहा है, क्योंकि उन्होंने (राहुल ने) इस सरकार के बारे में सच बोला है।

राहुल गांधी के मन में सच की लड़ाई लड़ने का जज़्बा : कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हम कांग्रेस पार्टी हैं! जिसका पूरा घर ही हिन्दुस्तान हो और जिसके घर में हिन्दुस्तान बसा हो, उसका ‘घर’ एक षड्यंत्र के तहत छीनकर तानाशाह सरकार इतरा रही है। राहुल गांधी जी के पास अब आधिकारिक घर नहीं रहा, पर उनके मन में सच की लड़ाई लड़ने का जो जज़्बा है, वे उसे कभी खाली नहीं करवा पाएंगे।’’ कांग्रेस ने कहा कि सरकार राहुल को एक आवास से निकाल सकती है, लेकिन वह करोड़ों भारतीयों के दिलों में बसते हैं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078503
Users Today : 3
Users Yesterday : 13