सूडान से 365 और भारतीय पहंचे दिल्ली, अब तक 2400 भारतीयों को जेद्दाह पहुंचाया जा चुका

365 Indians evacuated from Sudan

बिहार पत्रिका डिजिटल, 365 Indians evacuated from Sudan : सूडान से भारतीयों को निकालने के लिए आप्रेशन कावेरी जोरों शोरों से चल रहा है। एक बार फिर से सूडान में संघर्ष के बीच 365 भारतीय दिल्ली लौट आए हैं। इन्हें पहले पोर्ट सूडान सऊदी से अरब के जेद्दाह ले जाया गया था। ये सूडान से बचाए गए भारतीयों का छठा बैच है। इसके अलावा शनिवार सुबह 231 भारतीयों के साथ एक और विमान नई दिल्ली पहुंचा था। वहीं 229 भारतीयों के साथ एक विमान बेंगलुरु के लिए रवाना हो चुका है। साथ ही INS तेग से 288 भारतीयों के 14वें बैच को जेद्दाह के लिए रवाना किया गया है।

दूसरी तरफ, पहली बार अमेरिका ने सूडान में फंसे अपने नागरिकों को रेस्क्यू किया। अमेरिकी बस ने शनिवार को 300 लोगों को सूडान से बाहर निकाला। दरअसल, वहां लड़ाई के बीच फंसे अमेरिकियों के परिजन लगातार सरकार की आलोचना कर रहे थे और अपने लोगों की घर वापसी की मांग कर रहे थे।

वायुसेना का विमान C130J भारतीयों को लेकर जेद्दाह पहुंचा।
वायुसेना का विमान C130J भारतीयों को लेकर जेद्दाह पहुंचा।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बागची ने बताया कि शुक्रवार रात 135 भारतीयों का 12वां बैच C-130J विमान से सूडान से जेद्दाह पहुंच गया। वहीं सूडान में तैनात INS सुमेधा ऑपरेशन कावेरी के तहत 300 भारतीयों के 13वें बैच को लेकर रवाना हो गया है। यानी अब तक कुल 2100 भारतीयों को सूडान से जेद्दाह पहुंचाया गया है।

 

इससे पहले शुक्रवार रात भारतीय वायुसेना ने युद्ध में धधक रहे सूडान की जमीन पर उतरकर अपनी तरह का पहला ऑपरेशन चलाया। गरुड़ कमांडो की सुरक्षा में C-130J सुपर हर्क्यूलिस विमान रात में सूडान की एक जर्जर हवाई पट्‌टी पर उतारा गया। वहां से 121 भारतीयों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित जेद्दाह पहुंचाया गया। घना अंधेरा होने की वजह से पायलट्स ने नाइट विजन गॉगल्स की मदद से यहां विमान को लैंड कराया।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080240
Users Today : 1
Users Yesterday : 34