मैरवा रेलवे स्टेशन पर 14.6 लीटर देशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

सीवान। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की क्राइम प्रिवेंशन एंड डिटेक्शन स्क्वॉड, आरपीएफ पोस्ट सीवान एवं जीआरपी सीवान की संयुक्त कार्रवाई में मैरवा रेलवे स्टेशन से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से 14.6 लीटर देशी शराब बरामद की गई है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, वाराणसी के निर्देश तथा आरपीएफ पोस्ट सीवान के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव के नेतृत्व में रविवार को मैरवा रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था। जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-2 स्थित फुट ओवर ब्रिज के समीप दो संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां सुरक्षा कर्मियों को संदिग्ध लगीं।

संयुक्त टीम ने दोनों व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली तो उनके पास मौजूद एक हैंडबैग और शरीर में छिपाकर रखी गई देशी शराब बरामद हुई। जांच में कुल 200 एमएल की 73 बोतल रोमियो राजा लाइम देशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 14.600 लीटर आंकी गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 4,015 रुपये बताई गई है।

पूछताछ के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपितों की पहचान जनार्दन सिंह (58 वर्ष), पिता राज बहोरना सिंह, निवासी रतसिया, थाना बनकटा, जिला देवरिया (उत्तर प्रदेश) तथा अनवर अंसारी (40 वर्ष), पिता नथुनी अंसारी, निवासी प्रतापपुर, थाना श्रीरामपुर, जिला देवरिया (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने बरामद शराब एवं गिरफ्तार आरोपितों को अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना सीवान को सौंप दिया। इस संबंध में जीआरपी थाना सीवान कांड संख्या 92/26 दर्ज करते हुए बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद (संशोधित) अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत मामला पंजीकृत किया गया है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों के माध्यम से शराब की तस्करी रोकने के लिए लगातार विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी ताकि अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

इस सफल कार्रवाई में क्राइम प्रिवेंशन एंड डिटेक्शन स्क्वॉड के उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, जीआरपी के एसआईटी सुरजीत कुमार, कांस्टेबल विजय कुमार यादव, कांस्टेबल अमरेन्द्र सिंह तथा आरपीएफ पोस्ट सीवान के कांस्टेबल बबलू कुमार यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने टीम की तत्परता और सतर्कता की सराहना की है।

रिपोर्ट: दैनिक बिहार पत्रिका

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

079968
Users Today : 46
Users Yesterday : 45