कई देशों और विभिन्न भाषाओं में हो रहा है इसका प्रकाशन
बिहार पत्रिका डिजिटल,Man ki Baat: रविवार 30 अप्रैल को विभिन्न बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात के 100वें संस्करण को लेकर भाजपाइयों में गजब का उत्साह देखा गया वहीं आम लोगों ने भी मन की बात के सौंवें संस्करण को पूरे मनोयोग के साथ सुना।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश जैन से जब यह सवाल किया गया कि आज मन की बात कार्यक्रम के सौंवें संस्करण का देश पर क्या प्रभाव पड़ेगा तो उन्होंने अपने मुखर वक्तव्य के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की मन की बात कार्यक्रम अब देशभर की बात क्या अब तो यह ग्लोबल हो चुका है और देश ही नहीं विदेशों में भी इसका प्रभाव पड़ रहा है।
दुनिया भर के कई देशों में और कई भाषाओं में इसका प्रकाशन हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस सौंवें संस्करण को सुनकर बड़ा सुकून मिला जब प्रधानमंत्री मोदी ने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ सेल्फी विद डॉटर्स का जिक्र किया। हमारे देश में जैसा कि लोग जानते हैं कि एक बहुत बड़ी समस्या रही है जेंडर इक्वलिटी, आईडेंटिटी की और उसके फीलिंग को लेकर। अभी भी बहुत जगह पुरानी परंपरा है कि लोग लड़का चाहते हैं लड़की नहीं। लड़कियों को कम तवज्जो दिया जाता है तो यह एक बहुत बड़ा मील का पत्थर है और जब से यह चल रहा है अब तक इसका बहुत ही सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिल रहा है।
वहीं उन्होंने कहा कि जो निचला तबका है, दबे कुचले लोग हैं जो अब तक दबे हुए थे। वे ‘मेक इन इंडिया’ व ‘वोकल फॉर लोकल’ के माध्यम से आगे आये और इस जैसे सकारात्मक कदम उठाए गए हैं। उसकी चर्चा करके देशभर का ध्यान उस पर गया इसका भी बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है। एक बार उन्होंने मिलेट के बारे में कहा था मतलब मोटे अनाज के बारे में उसका देश के जन स्वास्थ्य पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा।
मन की बात आज अनिवार्यता हो गई है यह कोई शौक नहीं रह गया है या फिर यह कोई पॉलिटिकल उपक्रम नहीं है, क्योंकि प्रधानमंत्री ने मन की बात के किसी भी संस्करण में राजनीतिक दृष्टिकोण या भाजपा के बारे में कभी नहीं कहा ।
उन्होंने कहा कि सपा के एक प्रवक्ता कह रहे थे कि इसमें विकास की बात होनी चाहिए तो मैं कहना चाहूंगा कि मन की बात तो विकास की बात ही है अपने आप में। जन जन की भावनाओं को पहुंचाना है इसका शीर्षक भी तो देख लेना चाहिए था।
यह मन की बात है विकास की बात तो करते ही रहते हैं प्रधानमंत्री मोदी और मन की बात के माध्यम से जो विकास हो रहा है वह तो समझने लायक हैं।उन्होंने कहा कि बहुत ही जबरदस्त रहा आज का यह सौंवां संस्करण और मैं इसकी भूरी भूरी प्रशंसा करता हूं ।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 21
Users Yesterday : 45