फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर पर बी.एस.एफ. ने पकड़ी हेरोइन

Firozpur Indo-Pak Border

बिहार पत्रिका डिजिटल, Firozpur Indo-Pak Border : फिरोजपुर भारत-पाक बॉर्डर पर बी.एस.एफ. ने सर्च अभियान के दौरान करीब एक किलो हेरोइन बरामद की है । उक्त जानकारी देते हुए बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव किलचे के एक गेहूं के खेतों में एक जुराब में लपेटा हुआ हेरोइन का पैकेट मिला है जिसमें करीब एक किलो हेरोइन है जो पाकिस्तानी तस्करों की ओर से भारतीय सीमा में भेजी गई है ।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बरामद की गई हैरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपए बताई जाती है और इस बरामदगी से पाकिस्तानी और भारतीय तस्करों के नापाक इरादे एक बार फिर से असफल हो गए हैं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078079
Users Today : 10
Users Yesterday : 64