बिहार के ज्यादातर हिस्सों में दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून एक्टिव, अगले 2 दिन अलर्ट

Bihar ka mousam

बिहार पत्रिका डिजिटल, Bihar ka mousam : देश के कई राज्यों में इन दिनों सावन वाली फीलिंग हो रही है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, उत्तर पश्चिम में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में मौसम 3 मई तक ऐसा ही रहेगा, उसके बाद 4 मई से बदलाव की संभावना है।

बिहार के ज्यादातर हिस्सों में दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून एक्टिव हो गया है. इसके चलते बिहार के कई इलाकों में बारिश और आंधी-तूफान की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. बिहार में बारिश और तूफान के चलते गर्मी से राहत है. मौसम विभाग की मानें तो बिहार के लगभग 14 जिलों में बारिश से मौसम खुशनुमा रहेगा. बिहार के इन जिलों में बिजली चमकने और बादल गर्जने के साथ-साथ हल्की से तेज बारिश हो सकती है.

पिछले 24 घंटों में इन राज्यों के कई इलाकों में ठिठुरन भी बढ़ी है। MP के भोपाल में रविवार को न्यूनतम तापमान दोपहर 2.30 बजे 18.6 डिग्री तक चला गया। राजस्थान में भी ऐसा ही हाल रहा। 9 शहरों का तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा। राज्य के जयपुर, सीकर, नागौर, अलवर, बारां, बीकानेर समेत ज्यादातर इलाकों में बारिश और ओले गिरे। दिल्ली, पंजाब, बिहार, UP में भी तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट देखी गई।

इन शहरों में 2 दिन न्यूनतम तापमान 20 या उससे कम रहने का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून, पुणे, दिल्ली, भोपाल, जबलपुर, कोहिमा, भीलवाड़ा, जालंधर, बरेली, गया, और हरदोई में 2 और 3 मई को न्यूनतम तापमान 20 या उससे कम रहने का अनुमान है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080226
Users Today : 21
Users Yesterday : 45