CM नीतिश कुमार ने किया बिहटा के SDRF वाहिनी मुख्यालय में 267.24 करोड़ की लागत से बने स्थायी भवन का शिलान्यास

SDRF Corps Headquarters

बिहार पत्रिका डिजिटल, SDRF Corps Headquarters : मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, बिहटा (पटना) में 267.52 करोड़ रुपए की लागत से सभी सुविधा से युक्त स्थायी भवन एवं संरचनाओं के निर्माण कार्य के शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने 142.4 करोड़ रुपए की लागत से जिला आपदा रिस्पांस फैसिलिटी-सह-प्रशिक्षण केंद्र के 17 भवनों के निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया।

जिला आपदा रिस्पांस फैसिलिटी-सह-प्रशिक्षण केंद्र के कुल निर्मित होने वाले 17 भवनों में 7 ए-टाइप और 11 बी-टाइप भवन निर्मित होंगे। 18 जिलों में निर्मित होने वाले जिला आपदा रिस्पांस फैसिलिटी-सह-प्रशिक्षण केन्द्रों में ए-टाइप के कुल 07 सेंटर भागलपुर, पश्चिम चंपारण, दरभंगा, पटना सिटी, गया, पूर्णिया एवं सहरसा में तथा बी-टाइप के कुल 11 सेंटर- मुंगेर, खगड़िया, समस्तीपुर, किशनगंज, पूर्वी चम्पारण, सारण (छपरा), नालन्दा, गोपालगंज, अररिया, बक्सर एवं मधुबनी जिलों में होंगे।

वहीं शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन भवनों का शिलान्यास किया गया है, उनका निर्माण कार्य ससमय पूरा हो, इस पर विशेष ध्यान दें। आपदा की स्थिति में हर तरह की गतिविधि इन केन्द्रों से संचालित होगी, इसलिए इसका बेहतर ढंग से निर्माण सुनिश्चित करवाएं। उन्होंने कहा कि इन केन्द्रों के फंक्शनल हो जाने के बाद राज्य में आपदाओं के दौरान खोज, बचाव एवं राहत आदि कार्यों के त्वरित एवं प्रभावी ढंग से निष्पादन संभव हो सकेगा।

इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, आपदा प्रबंधन मंत्री शाहनवाज, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदय कांत मिश्र, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, अपर पुलिस महानिदेशक, विधि व्यवस्था संजय सिंह, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य पीएन राय, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा सहित एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ के अधिकारीगण, कर्मीगण, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, राज्य खाद्य आयोग के पूर्व सदस्य नंद किशोर कुशवाहा, जदयू नेता सुबोध कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080226
Users Today : 21
Users Yesterday : 45