बिहार पत्रिका डिजिटल, Firing On Pal Hotel owner : रविवार की रात गया में स्टेशन रोड स्थित पाल होटल के मालिक चंदन दुबे को किसी अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मारकर घायल कर दिय। उन्हें मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के गया-बोधगया रोड स्थित 3 नंबर गेट के पास घटी है। चंदन दुबे गया स्टेशन रोड में पाल गेस्ट हाउस के मालिक हैं। वे घटना के समय बोधगया से गया वापस घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार अपराधियों ने उनपर गोली चला दिया। दो गोली जांघ के पास लगी है और घायलवस्था मगध मेडिकल में इलाज चल रहा है।
क्या जमीनी विवाद से जुड़ा है मामला?
घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। कुछ भू माफियाओं के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। जिसमें घायल चंदन दुबे ने कुछ भू माफियाओं का भी नाम लिया है और आशंका जताया है कि इन्हीं लोगों के द्वारा गोली मारी गई है।घायल चंदन दुबे ने बताया कि बोधगया दोमुहान के पास मेरी जमीन पर कुछ भू माफियाओं की नजर है।
जिसको लेकर शाम में जमीन पर गया था, कुछ भूमाफिया भी वहां पर पहुंचे और पैसे की मांग करने लगे, तभी इस दौरान 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया गया। तभी पुलिस को देखकर सभी फरार हो गए। वही जब देर रात गया के लिए घर लौट रहे थे तभी रास्ते में बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने गोली चलाने लगे। आशंका है कि उन्हीं लोगों के द्वारा मुझे हत्या करने के प्रयास से गोली मारी गई थी। वही दो गोली पैर में लगी है।
इस संबंध में मगध मेडिकल थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जिन्हें गोली लगी है, वे खतरे से बाहर हैं। मामल जमीन से जुड़ा है। घायल व्यक्ति ने कई लोगों के नाम बताए हैं, उन बिंदुओं पर भी जांच हो रही है। शीघ्र ही अपराधी पकड़े जाएंगे।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 21
Users Yesterday : 45