Bhojpur Breaking News : भोजपुर में गंगा नदी में डूबा युवक, मौत

Bhojpur Breaking News

बिहार पत्रिका डिजिटल, Bhojpur Breaking News :  भोजपुर में गंगा नदी नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहां ओपी अंतर्गत सलेमपुर गांव का है।  बताया गया है कि काफी मशक्कत के बाद शव स्थानीय गोताखोरों के मदद से बाहर निकाला गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहा ओपी अंतर्गत सलेमपुर गांव निवासी शिव नारायण राम उर्फ डिमगर राम का 28 वर्षीय पुत्र चंदन राम है। वह पेशे से मजदूर था एवं राजमिस्त्री के काम में मजदूरी करता था। इधर, मृतक के चाचा राजमंगल राम ने बताया कि रविवार को सलेमपुर गांव स्थित गंगा नदी घाट पर स्नान करने गया था।जब वह गंगा नदी में डुबकी लगा रहा था। उसी दौरान का उसमें डूब गया। उसे डूबता देख वहां मौजूद महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया।

सूचना पाकर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना धोबहां ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही धोबहां ओपी इंचार्ज सुशांत कुमार अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस द्वारा एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। सूचना पाकर एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच शव की तलाश करने लगी।लेकिन एसडीआरएफ के अथक प्रयास के बाद भी शव नहीं मिल सका। जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने गंगा नदी में छलांग लगाई और उनके अथक प्रयास के बाद शव को गंगा नदी से बाहर निकाला गया। जिसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078079
Users Today : 10
Users Yesterday : 64