Khatu Shyam Ji Shayari 2023: बाबा खाटू श्याम की जय हो। यहां आपको खाटू श्याम जी की शायरी मिलेगी, जिसे आप सभी के साथ शेयर कर सकते हैं।
Khatu Shyam Shayari: खाटू श्याम जी की शायरी अपने सभी मित्रों और रिश्तेदारों को भेजें। आपको यहां लेटेस्ट बाबा की शायरी और शुभकामना संदेश मिलेंगे।
Khatu Shyam Ji Shayari 2023
Khatu Shyam Images and Khatu Shyam Shayari in Hindi
बाबा श्याम का आशीर्वाद शायरी
ना जाने कैसा जादू है, मेरे श्याम के दरबार का
मैं जाता हूं बिखर के, और आता हूं निखर के
।। जय श्री श्याम।।
श्याम दीवानी शायरी
कर दिया है बेफिक्र तूने, फिक्र अब मैं कैसे करूँ
फिक्र तो यह है कि तेरा शुक्र कैसे करूँ
।। जय श्री श्याम।।
है आरजू करूं दीदार श्याम प्यारे का
नजर से चूम लू, दरबार श्याम प्यारे का
हमेशा होती है इस दर पे बारिशे रहमत की
है ऐसा जलवा मेरे दिलदार श्याम प्यारे का
।। जय श्री श्याम।।
बाबा कदम कदम पर तुम साथ हो मेरे
तुमको नमन मै करता रहूँ
जब तक सांस रहे इस तन में
बाबा तुमको स्मरण करता रहूं
।। जय श्री श्याम।।
अजब है तू दातार सांवरे, गजब तेरी दातारी रे
हर लेता है पीड़ भक्त की, चाहे विपदा हो कितनी भारी रे
।। जय श्री श्याम।।
Shyam Baba Shayari 2023
मेरे श्याम ! तुम पूछ लेना सुबह से, ना यकीन हो तो शाम से
ये दिल धड़कता है सिर्फ बाबा श्याम तेरे ही नाम से
।। जय श्री श्याम।।
जी करता है मचल जाऊं खाटूधाम आने के लिये
भाग कर तेरे चरणों से लिपट जाऊं हमेशा के लिये
लगता है प्यारे सुनकर भी अनुसना कर देते हो तुम
करदो ऐसी कृपा मेरे सांवरे
मेरा दिल ही बन जाये खाटूधाम हमेशा के लिये
।। जय श्री श्याम।।
खाटू श्याम बाबा शायरी हिंदी 2 line
स्वर्ग का सपना छोड़ दो, नर्क का डर छोड़ दो
कौन जाने क्या पाप, क्या पुण्य, बस
किसी का दिल न दुखे, अपने स्वार्थ के लिये
बाकी सब खाटू वाले श्याम पर छोड़ दो
।। जय श्री श्याम।।
क्या जरूरत है घर से निकलने के पहले मुहूर्त देखने की
मेरे श्याम की सूरत देख लो जरूरत ही नही पड़ेगी मुहुर्त की
।। जय श्री श्याम।।
ना मांगू मैं महल दुमहले ना बंगला ना कोठी
जन्म मिले उस आंगन में जहां जले श्याम की ज्योति
।। जय श्री श्याम।।
श्याम बाबा शायरी Shyam Baba Shayari 2 Line
चले आओ श्याम एक रात के लिये
अटकी पड़ी है साँसे बस एक मुलाकात के लिये
माना मुझ जैसे दीवाने बहुत है तेरे
बस कुछ पल ही दे दो मन की बात के लिये
।। जय श्री श्याम।।
सबसे बड़ा तेरा दरबार है
तू ही सब का पालनहार है
सजा दे या करदे क्षमा
सांवरे तू ही हमारी सरकार है
।। जय श्री श्याम।।
हारने ना देना मुझे बाबा
विपत्ति बड़ी भारी है
तेरे नाम के सहारे मैंने
संकट की घड़ियाँ गुजारी है
।।जय श्री श्याम।।
खाटू श्याम जी शायरी 2023
तू थामके मेरी बाँहें हे श्याम
मुझे मंजिल तक पहुँचा देना
तू संग है तो हार का डर नहीं
दुश्मन को भी गले लगा देना
।।जय श्री श्याम।।
वक्त गुजरता है गुजरने दो
मैं श्याम दरबार में आता रहुँ
वो नाम पुकारे जब भी मेरा
मैं हाजिरी अपनी लगाता रहुँ
।।जय श्री श्याम।।
कई देवता इस दुनिया में हैं, सब के रूप सुहाने हैं
खाटू में जो सजकर बैठे हैं, हम बस उनके दीवाने हैं
।। जय श्री श्याम।।
Jai Shree Shyam Shayari Lakhdatar Shayari
कोई नही है मेरी फिक्र करने वाला
फिर भी बेफिक्र रहता हूँ
बस एक है मेरे ऊपर….जान छिडकने वाला
जिसे मैं बाबा श्याम कहता हूँ
!! जय श्याम सरकार की !!
श्याम बाबा शायरी
मेरे पाँव में घुँघरू बांध दो
मैं नच नच जाऊं खाटूधाम
मीरा जैसे हो गयी दीवानी
लोग कहे मुझे पगली सरे आम
|| जय श्री श्याम ||
हे बाबा श्याम इतना सा मेरा एक काम कर दो
खाटू आने वालो भक्तो के हर चेहरो पर मुस्कान भर दो
जब भक्त अपने अपने घर पहुंचे
तो इन्हे भी सुदामा जैसा हैरान कर दो
मुझे तो बस अपने चरणो की सेवा देकर मेरा सम्मान कर दो
।। जय श्री श्याम।।
आंसू पोंछ कर मेरे श्याम ने हँसाया है मुझे
मेरी हर गलती पर भी मेरे श्याम ने सीने से लगाया है मुझे
विश्वास क्यों न हो मुझे अपने श्याम प्यारे पर
मेरे श्याम ने हर हाल में जीना सिखाया है मुझे
।। जय श्री श्याम।।
Khatu Shyam Diwani Shayari
दानी के दरबार में, आकर कोई ना हारा हैं
सांवरे की चैखटू तो, बेसहारों का सहारा है
।। जय श्री श्याम।।
दिल में नेकी हो तो आँखों में चमक होती है
ऐसी आँखों में ही मेरे “श्याम” की झलक होती है
श्याम चलते चलते गर कहीं थक जाऊँ
थाम लेना हाथ सहारा दे देना
हारने लगुँ जब जीवन युध्द में
संबल बन मेरी जीत दोबारा दे देना
।।जय श्री श्याम।।
वो रास्ते के काँटे चुन लेगा
तू नाम लेकर राहों पर चलता चल
वो हर पग पर है साथ तेरे
तू नाम उसका जपता रह हर पल
।।जय श्री श्याम।।
लखदातार शायरी 2 Line
तुमने ही दी ये सेवा, जो करता हूं तेरा गुणगान
सब कुछ ही भूल मैं जाता, जब तूं दिख जाता है श्याम
।। जय श्री श्याम।।
हारे का सहारा है ये, इससे ज्यादा कोई राज नहीं
जिसके सिर पर हाथ हो इसका, इससे महंगा कोई ताज नहीं
।। जय श्री श्याम।।
कृपा तेरी होती है पर दिखती नहीं है
तकलीफ आती है मगर टिकती नहीं है
तेरा साया है सदा साथ हमारे
तेरी नजर पड़ती मगर दिखती नहीं
।। जय श्री श्याम।।
दानी के दरबार में, आकर कोई ना हारा हैं
सांवरे की चैखटू तो, बेसहारों का सहारा है
।। जय श्री श्याम।।
मोर छड़ी और काली कमली, होंठो पे मुस्कान है
बिन मांगे जो भर देता झोली, ऐसा है हमारा श्याम
।। जय श्री श्याम।।
श्याम शायरी हिंदी
बड़े बड़े संकट टल जाते हैं, जब साथ हो श्याम हमारा,
हर विपदा पर भारी पड़ता, श्री श्याम का एक जयकारा।
।। जय श्री श्याम।।
वो शरीर ही किस काम का, जो नाम ना ले श्याम का।
कई देवता इस दुनिया में हैं, सब के रूप सुहाने हैं,
खाटू में जो सजकर बैठे हैं, हम बस उनके दीवाने हैं।
माटी का शरीर तेरा, एक दिन माटी में ही मिल जायेगा,
ले शरण बाबा “श्याम” की, तेरा जीवन सफ़ल
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 5
Users Yesterday : 64