बिहार पत्रिका डिजिटल, Bhojpuri singer Pawan Singh : रोहतास भोजपुरी क्षेत्र में उभरते गायक पवन सिंह की गुरुवार को निर्माणाधीन भवन के छत से गिर कर मौत हो गई। दुर्घटना डेहरी नगर थाना क्षेत्र के बीएमपी के पास घटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन सिंह अपने निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे थे। इस क्रम में दूसरी मंजिल पर कुछ काम करते हुए अचानक संतुलन बिगड़ा और वो नीचे गिर गए। मौके पर जुटे लोग घायल गायक को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पवन सिंह 28 की मौत की सुचना से कोहराम मच गया। उनके पिता महेंद्र सिंह बीएमपी से सेवानिवृत हुए थे। सेवानिवृति के बाद वो बीएमपी के पास की काॅलोनी में मकान बना रहे थे। पवन इसी निर्माणाधीन मकान पर गए थे। जिसकी छत से गिरकर उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 15
Users Yesterday : 32