मुंबई पुलिस ने बागेश्वर धाम सरकार को भेजा नोटिस

बिहार पत्रिका डिजिटल, मुंबई (Police Notice to Bageshwar Dham) : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों महाराष्ट्र में हैं। वे मुंबई के पास अंबरनाथ के शिव मंदिर परिसर में हनुमान कथा का संचालन कर रहे हैं। इस बीच, बागेश्वर धाम सरकार की सभा को नोटिस जारी हुआ है। यह नोटिस शिवाजी नगर पुलिस ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नाम से जारी किया है।

इसके साथ ही शिवाजी नगर पुलिस ने बागेश्वर धाम सरकार के कार्यक्रम को आयोजन करने वालों को भी नोटिस भेजा है। पुलिस ने अपनी नोटिस में चेतावनी देते हुए कहा कि बाबा कोई भी ऐसा बयान न दें। जिससे कानून व्यवस्था की समस्या पैदा हो जाए।

शिवाजी नगर द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि कार्यक्रम में अंधश्रद्धा और धार्मिक तनाव न हो। ऐसा कृत्य करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, बागेश्वर महाराज की सभा से पहले ही वंचित बहुजन अघाड़ी ने पुलिस को एक शिकायत पत्र भेजा था। माना जा रहा है कि इसके चलते ही बागेश्वर धाम सरकार को पुलिस द्वारा नोटिस भेजा गया है।

बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री अपने बयानों को लेकर जाने जाते हैं। वह प्रवचन व कथा करते हुए कई ऐसे बयान दे देते हैं। जिसके चलते विवाद खड़ा हो जाता है।

धीरेंद्र शास्त्री को लेकर पटना में सियासत तेज

वहीं, धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों पटना में कथा के आयोजन को लेकर चर्चा में हैं। धीरेंद्र शास्त्री के इस धार्मिक आयोजन के कार्यक्रम का आरजेडी नेता विरोध कर रहे हैं। धीरेंद्र शास्त्री के विरोध में बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव का भी नाम शामिल हैं। पटना में 13 से 17 मई के बीच कार्यक्रम होना है। इसको लेकर राज्य में सियासत भी तेज हो गई है. वहीं, बिहार के बीजेपी नेता धीरेंद्र शास्त्री के इस कार्यक्रम का पूरा समर्थन कर रहे हैं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078402
Users Today : 6
Users Yesterday : 20