सऊदी अरब की जेल से 22 महीने बाद छूटा रोपड़ का व्यक्ति पहुंचा घर, भर आई सभी की आंखे

Ropar Man Released from Saudi Arabia Jail

बिहार पत्रिका डिजिटल, Ropar Man Released from Saudi Arabia Jail : पंजाब के जिला रोपड़ के गांव मुन्ने का हरप्रीत सिंह एक पाकिस्तानी व्यक्ति की दगाबाजी का शिकार होकर 22 महीने तक सऊदी की जेल में बंद रहा। सजा पूरी होने के बाद हरप्रीत रिहा होकर मंगलवार रात भारत पहुंचा। घर पहुंचे ही परिजन हरप्रीत को गले लगाकर फूट-फूटकर रोने लगे।

सऊदी के 100 रियाल तथा भारत के सिर्फ 25 सौ रुपए का जुर्माना न भरने के चलते नौजवान 1 साल से ज्यादा समय सरकारों की नेग्लिजेंसी के कारण जेल में बंद रहा।

जानकारी देते हुए हरप्रीत सिंह ने बताया कि 24 दिसंबर 2020 को वह सऊदी अरब में रोजी-रोटी कमाने गया था। वहां जिस कंपनी की कार चला रहा था, उसकी तार चोरी हो गई। सऊदी अरब की पुलिस ने उसे 11 अगस्त 2021 को जेल भेज दिया। जहां पर जेल प्रशासन ने उसके बाल तक काट दिए।

सजा पूरी होने पर नहीं भर पाया जुर्माना

वहीं, बातचीत करते हुए बताया है कि कोर्ट की तरफ से उसको एक साल की कैद और 100 रियाल जुर्माना किया गया था। जो भारत का लगभग 2500 बनता है, वहीं उसने कहा है कि उसकी सजा तो पूरी हो चुकी थी, मगर जुर्माना भरने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। जिसके चलते उसको अधिक समय जेल में रहना पड़ा।

वहीं, उसने बताया है कि जुर्माना भरकर ही वहां से वह आ सकता था। जिसके लिए उसके वहां पर रहते दोस्तों ने उसकी मदद की। वहीं, इस मौके पर घर पहुंचे नौजवान के पिता जरनैल सिंह ने बताया कि शादी के बाद उसका बेटा विदेश चला गया था। उसके बाद उसका पैदा हुआ पोता अपने पिता के इंतजार में घर पर बैठा हुआ था। जिसके चलते आज बेटे ने पहली बार घर पहुंचे अपने पिता को देखा।

यह भी पढ़ें : तमिलनाडु में NIA की 10 से ज्यादा लोकेशंस पर छापेमारी

यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में 50 फीट ऊंचे पुल से गिरी बस, 15 की मौत

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

081789
Users Today : 90
Users Yesterday : 42