Aaj ka Mousam : देशभर में तमपान फिर से बढ़ रहा है। पहाड़ो पर बर्फबारी कम हो रही है। देश के कई हिस्सों में अब बारिश की संभावना नहीं है लेकिन दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। अगर देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हवा की गति 6.4 के आसपास रहेगी यानि हवाएं बहुत धीरे चलेगी।
बिहार की राजधानी पटना में पटना में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हवा की गति 6.7 के आसपास रहेगी। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वही आर्थिक राजधानी मुंबई में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधितम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
दक्षिण भारत में बारिश
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, तटीय कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु की पहाड़ियों, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों और दक्षिण मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और अलग-अलग जगहों पर बर्फबारी हो सकती है और उसके बाद मौसम शुष्क रहेगा। सिक्किम, दक्षिण छत्तीसगढ़, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना में हल्की बारिश संभव है।
यह भी पढ़ें : दिल्ली मेट्रो में फिर से लिपलॉक करते नजर आए युवक युवती, देखें वीडियो
यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश में 50 फीट ऊंचे पुल से गिरी बस, 15 की मौत
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 90
Users Yesterday : 42