कार ने पीछे से मारी टक्कर, बाइक सवाल मां-बेटे की मौत

Aurangabad Breaking

बिहार पत्रिका डिजिटल, Aurangabad Breaking : औरंगाबाद में सड़क हादसे में मां- बेटे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ओबरा थाना क्षेत्र के तेजपुरा हजारी बिगहा के पास बुधवार को कार ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंद दिया। मृतकों की पहचान बेबी देवी और उसके बेटे विरकांत कुमार(23) के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों की पहचान जम्होर थाना क्षेत्र के कतेया गांव निवासी बेबी देवी (43)और बेटा विरकांत कुमार(23) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि महिला के भाई की मौत बीमारी से हो गई थी, वो उसके अंतिम दर्शन के लिए अपने बेटे के साथ मायके जा रही थी। इस दौरान ये दर्दनाक हादसा हुआ।

परिजनों ने बताया कि महिला अपने बेटे के साथ मायके दाउदनगर के पटवा टोली जा रही थी। महिला के भाई की मौत बीमारी के कारण हो गई थी। लिहाजा भाई के अंतिम दर्शन करने के लिए वह मायके जा रही थी। जैसे ही महिला बेटे के साथ लूना बाइक से ओबरा थाना क्षेत्र के हजारी बिगहा समीप सड़क पर पहुंची कि पीछे से तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने टक्कर मार दी। घटना में मौके पर ही महिला की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप में घायल हो गया। आसपास के लोगों ने जख्मी युवक को इलाज के लिए दाउदनगर अस्पताल लेकर गए। लेकिन इलाज के दौरान बेटे की भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : नालंदा में 11वीं की परीक्षा हॉल में टीवी पर चलता दिखा भोजपुरी सॉन्ग, मोबाइल से हो रही चीटिंग, डीईओ ने दिए जांच के आदेश

यह भी पढ़ें : दिल्ली मेट्रो में फिर से लिपलॉक करते नजर आए युवक युवती, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें : दक्षिण भारत में बारिश तो उत्तर भारत में बढ़ेगी गर्मी, जानिए Aaj ka Mousam 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083696
Users Today : 2
Users Yesterday : 28