Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BOUNSI NEWS: प्रांतीय गणित-विज्ञान मेले में बौंसी के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, कई विधाओं में लहराया परचम

Author Image
Written by
Kumar Chandan

बौंसी/बांका:- प्रतिभा, मेहनत और वैज्ञानिक सोच के दम पर परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, बौंसी के भैया-बहनों ने प्रांतीय स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सरस्वती विद्या मंदिर, हसनपुर राजगीर में आयोजित प्रांतीय गणित-विज्ञान मेले में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किए। मेले के संगणक प्रदर्श में विद्यालय के दीप राज ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं विज्ञान प्रदर्श में प्रतीक कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसी प्रतियोगिता में ऋषभ राज ने द्वितीय स्थान, जबकि भवानी कौशिक और प्रत्युष कुमार चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ा। विद्यार्थियों ने केवल प्रदर्श प्रतियोगिताओं में ही नहीं, बल्कि विज्ञान प्रश्न मंच में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। विद्यालय के देव कुमार, मानव कुमार और शिवम कुमार ने विज्ञान प्रश्न मंच में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इन उपलब्धियों से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने इसे

Advertisement Box

विद्यार्थियों की मेहनत, निरंतर अभ्यास और विज्ञान के प्रति उनकी रुचि का परिणाम बताया। प्रांतीय मेले में शानदार प्रदर्शन करने वाले चयनित भैया-बहन अब अगले चरण में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। ये विद्यार्थी 28, 29 एवं 30 सितंबर को सरस्वती विद्या मंदिर, रामगढ़, झारखंड में आयोजित होने वाले क्षेत्रीय गणित-विज्ञान मेले में प्रतिभागिता करेंगे। विद्यालय को उम्मीद है कि प्रांतीय स्तर की तरह क्षेत्रीय प्रतियोगिता में भी विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और बौंसी क्षेत्र का गौरव बढ़ाएंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य जीतेंद्र प्रसाद ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि भैया-बहनों के अथक परिश्रम का फल है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी लगन और उत्साह के साथ प्रयास करते रहने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि निरंतर मेहनत और बेहतर तैयारी के साथ विद्यार्थी अखिल भारतीय स्तर तक भी पहुंच सकते हैं। उन्होंने क्षेत्रीय प्रतियोगिता के लिए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों की इस सफलता पर समस्त विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और आगामी क्षेत्रीय गणित-विज्ञान मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

रिपोर्ट:- कुमार चन्दन।

Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, ₹1.64 लाख से शुरू कीमत
आज फोकस में

Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, ₹1.64 लाख से शुरू कीमत

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 10 सितंबर 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp