65 वर्षीय महिला से 26 साल के युवक ने किया रेप, खेत में छोड़कर हुआ फरार

Rape In Banka

बिहार पत्रिका डिजिटल, (Rape In Banka) : बिहार के बांका में एक चौंका देने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां 65 वर्षीय एक महिला के साथ बलात्कार की वरदात को अंजाम दिया गया है। बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी की आयु 26 साल है। मामला बांका जिले के बौसी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 15 मई को खेत में घास काट रही थी।

दोपहर होने के कारण लोगों का आना-जाना नहीं था। इस दौरान वहां सुभाष सोरेन नामक एक युवक पहुंचा और वृद्धा के साथ खोटा काम किया और मौके से फरार हो गया। महिला ने आदिवासी समाज के पंचायत के पास भी शिकायत दी। तब पंचायत ने आरोपी युवक को बुलाकर इस संबंध में पूछा तो उसने आगे भी ऐसा काम करने की धमकी दी।

लेकिन, आरोपी पर पंचायत की फटकार का कोई असर नहीं हुआ‌। जिसके बाद महिला ने थाने में शिकायत दी है। मामले में बौसी थानाध्यक्ष ने जानकारी दी है कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही आरोपी सुभाष सोरेन को अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस सुभाष को जेल की सलाखों के पीछे भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080226
Users Today : 21
Users Yesterday : 45