Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खगड़िया के 1.61 लाख पेंशनधारियों के खातों में पहुंची अगस्त की पेंशन राशि

Author Image
Written by
Bureau Report
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डीबीटी के माध्यम से राज्य के 1.01 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के खातों में भेजी ₹1100 की पेंशन

खगड़िया। बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राज्य के 1,01,32,888 पेंशनधारियों के खातों में अगस्त 2026 की पेंशन राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से अंतरित की। इस दौरान खगड़िया जिले के 1,61,251 पेंशनधारियों को भी पेंशन की राशि उनके बैंक खातों में भेजी गई।

Advertisement Box

जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग तथा जिले के पेंशन लाभार्थी ऑनलाइन माध्यम से मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से जुड़े। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों, विधवा महिलाओं एवं दिव्यांगजनों के कल्याण के प्रति बिहार सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

मुख्यमंत्री ने सभी पेंशनधारियों को आश्वस्त किया कि बिहार सरकार द्वारा हर महीने की 10 तारीख को विगत माह की पेंशन राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। इससे पेंशनधारियों को नियमित रूप से समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

खगड़िया जिले में अगस्त माह की पेंशन राशि से कुल 1,61,251 पेंशनधारी लाभान्वित हुए हैं। इनमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 37,596, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 12,084 तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन योजना के 1,311 पेंशनधारी शामिल हैं।

इसी तरह मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत 87,857, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 10,631 तथा बिहार निशक्त पेंशन योजना के तहत 11,772 पेंशनधारियों को पेंशन की राशि अंतरित की गई। इन सभी योजनाओं के तहत जिले में कुल 18 करोड़ 52 लाख 82 हजार 300 रुपये की राशि का भुगतान किया गया।

जिला प्रशासन ने उन पेंशनधारियों से विशेष अपील की है, जिन्होंने अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है। ऐसे पेंशनधारी पेंशन की राशि से वंचित हो सकते हैं। प्रशासन ने लाभार्थियों से कहा है कि वे अपने आधार कार्ड के साथ नजदीकी सीएससी या वसुधा केंद्र पर जाकर जीवन प्रमाणीकरण कराएं।

यदि किसी कारणवश ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण नहीं हो पा रहा है तो संबंधित क्षेत्र के विकास मित्र से संपर्क कर भौतिक सत्यापन के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण अवश्य कराने की अपील की गई है, ताकि पात्र पेंशनधारियों को पेंशन की राशि मिलने में किसी प्रकार की बाधा न आए।

Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, ₹1.64 लाख से शुरू कीमत
आज फोकस में

Apple ने लॉन्च किए iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, ₹1.64 लाख से शुरू कीमत

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शुक्रवार, 11 सितंबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp