Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Manipur News: मणिपुर में हिंसा का खौफ, पलायन जारी, अब तक 7,700 से ज्यादा आदिवासियों ने मिजोरम में ली शरण

बिहार पत्रिका डिजिटल, मणिपुर। Manipur News: जातीय हिंसा प्रभावित मणिपुर में हालात भले शांत बताए जा रहे हों, लेकिन वहां के लोगों में हिंसा को लेकर खौफ है। यही कारण है कि मणिपुर से आदिवासियों का मिजोरम आना लगातार जारी है। अधिकारियों ने बताया कि अब तक मणिपुर के 7,700 से अधिक लोगों ने मिजोरम के आठ जिलों में शरण ली है। आइजोल के अधिकारियों ने कहा कि मणिपुर के कई आदिवासी बहुल जिलों में अभी भी हिंसा की छिटपुट घटनाओं हो रही हैं, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। यही कारण है कि लोग मिजोरम में शरण ले रहे हैं।

मिजोरम के अधिकारियों के अनुसार, सबसे अधिक लगभग 2,690 लोगों ने असम की सीमा से लगे कोलासिब जिले में शरण ली है। इसके बाद आइजोल में 2,386 और सैतुअल जिले में 2,153 लोगों ने शरण ली है, जबकि शेष ने राज्य के पांच अन्य जिलों में शरण ली हुई है। इसके अलावा अधिकारियों ने कहा कि मिजोरम में बड़ी संख्या में लोगों ने अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के घरों में शरण ली है, जबकि कई असहाय लोगों को सामुदायिक हॉल, स्कूलों और खाली पड़ी इमारतों में ठहराया गया है

इस बीच, बड़ी संख्या में महिलाओं को शामिल करने वाले विभिन्न संगठन पिछले कुछ दिनों से मणिपुर के घाटी के जिलों में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि कुकी उग्रवादियों के साथ निलंबन अभियान (एसओओ) को रद्द किया जाए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह भी मांग की है कि अवैध म्यांमार के अप्रवासियों को निर्वासित किया जाए और पहाड़ी क्षेत्रों में अफीम की खेती को रोका जाए। इन संगठनों ने 10 आदिवासी विधायकों की मणिपुर को विभाजित कर आदिवासियों के लिए अलग राज्य बनाने की मांग का भी पुरजोर विरोध किया।

पूर्वी इंफाल जिले के न्यू चेकोन इलाके में सोमवार को चार हथियारबंद बदमाशों ने लोगों को अपनी दुकानें बंद करने के लिए मजबूर किया था और इसके बाद कुछ बदमाशों ने दो घरों में आग लगा दी थी। इस घटना के बाद मंगलवार को इलाके में दुकानें, बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। जिला प्रशासन और सुरक्षाबलों ने लोगों से घरों में रहने के लिए कहा है।

इस बीच राज्य के विभिन्न जिलों से घरों को जलाने सहित हिंसा की छिटपुट घटनाओं की सूचना मिल रही है। मणिपुर पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के साथ सेना, असम राइफल्स मिश्रित आबादी वाले 11 जिलों में कड़ी निगरानी रख रही है, जहां अभी भी कर्फ्यू लगा हुआ है। इन इलाकों में इंटरने पर भी प्रतिबंध लागू है, ताकि झूठी खबरें और अफवाहें न फैलाई जा सकें।

मणिपुर में 3 मई को 10 आदिवासी बहुल जिलों में भड़की हिंसा में अब तक कुल 71 लोग मारे गए हैं, जबकि पुलिसकर्मियों सहित 300 अन्य घायल हुए हैं। राज्य के 16 जिलों में से 11 जिले हिंसा प्रभावित हैं, जिनमें से छह बुरी तरह प्रभावित हुए है। अब तक 25,000 से अधिक लोग दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके हैं। इसके अलावा लगभग 1,700 घरों को जला दिया गया है और 200 से अधिक वाहनों को नष्ट कर दिया गया है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082080
Users Today : 13
Users Yesterday : 62