बिहार पत्रिका डिजिटल,पटना। Mahavir Mandir News: पटना का महावीर मंदिर इस साल 22.60 करोड़ रुपए खर्च करेगा। महावीर मंदिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने कहा है कि परोपकार एवं गरीबों की सहायता के मामले में महावीर मंदिर काफी बड़ा काम लगातार करते आ रहा है।
महावीर मंदिर एवं इसके अस्पताल में रोगियों के इलाज एवं भक्तों के निःशुल्क भोजन पर चालू वित्तीय वर्ष में 22.60 करोड़ खर्च होंगे। वही महावीर कैंसर संस्थान में 18 साल तक के कैंसर पीड़ितों के लिए निःशुल्क इलाज पर 5.50 करोड़ खर्च होंगे। भक्तों को अयोध्या में राम रसोई एवं सीतामढ़ी में सीता रसोई मैं निशुल्क भोजन कराने पर 3.50 करोड़ खर्च होंगे।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"
Post Views: 834








Users Today : 17
Users Yesterday : 35