Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Lychee Benefits: लीची खाने से स्किन पर आने लगेगा ग्लो, इम्यूनिटी भी होगी मजबूत

बिहार पत्रिका डिजिटल, Lychee Benefits: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ मार्केट में समर सीजन के फ्रूट्स भी आ चुके हैं। बाजार में आम, जामुन के साथ-साथ लीची का भी मौसम आ गया है। हर तरफ आसानी से ये सीजनल फल खाने को मिल रहे हैं।

स्वाद और सेहत से भरपूर एक फल है जो आपको वजन घटाने में भी मदद कर सकता है। हम बात कर रहे हैं लीची की। जी हां, गर्मी में आने वाला ये फल जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही गुणों से भरपूर भी है।

लीची खाने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे शरीर को तो ठंडक मिलती ही है साथ ही आपका मेटाबॉलिज्म भी मजबूत होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि लीची खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने और चेहरे पर ग्लो लाने में भी मदद मिलती है। तो चलिए देर किस बात की आइए जानते हैं लीची खाने के फायदे।

Lychee Benefits: लीची खाने के फायदे

बॉडी हाइड्रेटेड

जैसे कि हम जानते हैं लीची जूस से भरपूर फल है। ये 80 प्रतिशत तक हाइड्रेटेड फल है जो शरीर में पानी की कमी पूरी करता है। इसीलिए ये आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखकर गर्मी में आपको हेल्दी रखता है। साथ ही हाइड्रेटेड रहने से स्किन भी हमेशा हेल्दी रहती है।

हार्ट का रखता है ख्याल

हार्ट के लिए लीची बहुत फायदेमंद है। इसमें अच्छी मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है जो कि आपके दिल को स्वस्थ रखता है। साथ ही प्रेग्नेंट महिलाओं को लीची खाने से भरपूर आयरन मिलता है।

इम्यूनिटी को करे मजबूत

लीची खाने से लकवा का खतरा कम होता है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसीलिए ये आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है।

पाचन क्रिया में सहायक

लीची खाने से आपकी स्किन को भी फायदा है। ऐसा बताया जाता है कि इसमें मौजूद विटामिन्स से आपकी स्किन ग्लो करने लगती है। क्योंकि इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर और अन्य पोषक तत्व होते हैं, जो पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाते हैं।

 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082080
Users Today : 13
Users Yesterday : 62