
रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।
चांदन/बांका/आनंदपुर:- आनंदपुर थाना क्षेत्र के मथुरा मोड़ के समीप बुधवार की सुबह टोटो और बाइक की टक्कर में टोटो सवार महिला समेत बाइक चालक घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया पहुंचाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आंका कुरा गांव निवासी चांद मुनि हंसदा टोटो में सवार होकर

कटोरिया की ओर जा रही थीं। इसी दौरान कासियानवा गांव निवासी गुड्डू यादव बाइक से जा रहे थे। मथुरा मोड़ के समीप दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में टोटो सवार चांद मुनि हंसदा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बाइक चालक गुड्डू यादव को भी चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया पहुंचाया। वहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. विनोद कुमार एवं मेडिकल टीम ने दोनों का उपचार किया। उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को घर भेज दिया।


CHANDAN NEWS: मथुरा मोड़ के








