Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

टिकारी अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा एवं समर्पण के भाव से हुआ आयोजन

Author Image
Written by
Bureau Report

गया। टिकारी अनुमंडलीय अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा एवं समर्पण के भाव से मरीजों के बीच फल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक इं. शंभू नाथ केसरी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए।

इस दौरान उन्होंने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और उनके बीच आत्मीयता एवं सेवा का संदेश दिया। उन्होंने स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन के लिए सभी से आशीर्वाद देने का आग्रह भी किया।

Advertisement Box

कार्यक्रम के अवसर पर उनकी धर्मपत्नी भवन मोहिनी, भाजपा नेता शिववल्लभ मिश्रा, सत्येंद्र सिंह, मंटू प्रजापति सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से सेवा और सामाजिक सरोकार का संदेश देते हुए कहा गया कि “सेवा ही संकल्प है, सेवा ही समर्पण है।”

रिपोर्ट: धीरज गुप्ता, दैनिक बिहार पत्रिका 

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 24 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp