Ram Mandir of Ayodhya: अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। नए साल की शुरुआत यानी जनवरी में ही श्रद्धालुओं के लिए भूतल खोल दिया जाएगा। तीन मंजिला राम मंदिर के गर्भगृह का द्वार सोने से जड़ा होगा। हाल ही में ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा मंदिर निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई है।
इस दौरान निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र, लार्सन एंड टुब्रो और टाटा कंसल्टेंसी इंजीनियरिंग के अधिकारी, राम-जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य मौजूद थे। अधिकारियों का कहना है कि प्रतिदिन राम मंदिर निर्माण की स्थिति ली जा रही है और आने वाली दिक्कतों को भी दूर किया जा रहा है। मंदिर की नींव का काम पूरा हो चुका है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"
Post Views: 16,777









Users Today : 21
Users Yesterday : 24