Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Uttarpradesh Breaking News: तीन बेटियों को जहरीला दूध पिलाकर मां ने भी खाया जहर

बिहार पत्रिका, सहारनपुर; Uttarpradesh Breaking News: जनपद के कस्बा गंगोह में एक विवाहिता ने गुरुवार को अपनी तीन बेटियों को दूध में जहर पिला दिया। इसके बाद खुद भी जहर खा लिया। इस घटना में मां और दो बेटियों की मौत हो गई।

जबकि तीसरी बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। कस्बा गंगोह के मोहल्ला टाकन निवासी संजू की शादी छह साल पहले फतेहपुर ढोला निवासी ममता के साथ हुई थी। शादी के बाद ममता ने तीन बेटियों के जन्म दिया लेकिन कोई लड़का नहीं हुआ। बताया जाता है कि इस बात को लेकर परिवार में विवाद होता रहता था। बुधवार की रात भी किसी बात को लेकर दम्पति के बीच विवाद हुआ। इसके बाद ममता ने अपनी तीनों बेटियों पांच वर्षीय आर्ची, तीन वर्षीय सोना तथा डेढ़ वर्षीय आरू को दूध में जहर दे दिया। बच्चियों के बाद मां ने भी जहर खा लिया।

परिवार के लोग इन्हें आनन-फानन में सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आर्ची की रास्ते में ही मौत हो गई जबकि आरू और मां ममता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिंदा बची सोना की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

 

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082080
Users Today : 13
Users Yesterday : 62