Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bomb blast in Bhagalpur: मोहम्मद कुरैशी के घर में फटा बम, जमींदोज़ हुआ मकान, 1 की मौत, 3 बुरी तरह घायल

बिहार पत्रिका डिजिटल, Bomb blast in Bhagalpur: बिहार के भागलपुर में शनिवार को एक मकान के अंदर तेज विस्फोट होने की घटना सामने आई है। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।

जिस घर में यह विस्फोट हुआ, उसके मालिक का नाम मोहम्मद बडुल कुरैशी है। मृतक बडुल कुरैशी का बेटा है। यह ब्लास्ट इतना तेज था कि बहुत दूर तक खिड़कियों के शीशे चटक गए। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के मिल कर छानबीन शुरू कर दी है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, मामला बबरगंज थानाक्षेत्र के कसाब टोला की है। यहाँ तंग गलियों में मोहम्मद बडुल कुरैशी अपने परिवार संग रहता है। शनिवार (24 जून) को अचानक यहाँ तेज धमाका हुआ और बडुल कुरैशी का घर जमींदोज हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि आस-पास के घरों को भी काफी क्षति पहुंची। दूर घरों की खिड़कियों के शीशे तक टूट गए। साथ ही इस धमाके की गूँज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके की आवाज सुन कर लोग बडुल के घर की ओर दौड़े तो घर में 17 वर्षीय मोहम्मद तौसीफ का शव मिला।

वहीं, इस ब्लास्ट के कारण बडुल की बीवी नाजमा खातून बुरी तरह से जख्मी हुई हैं। इस विस्फोट की चपेट में आने से पड़ोसी मोहम्मद कलाम और एक 4 वर्षीय बच्ची भी जख्मी हो गई है। गंभीर रूप से घायल इन तीनों को स्थानीय जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। वहीं, ब्लास्ट की सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुँची पुलिस ने घर को सील करते हुए पड़ताल शुरू कर दी। विस्फोट के प्रकार का अभी तक पता नहीं चल सका है। कुछ लोग इसे बारूद का विस्फोट बता रहे हैं, जबकि कई लोग इसको सिलेंडर से हुआ धमाका मान रहे है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, धमाके की आवाज सुन कर महिलाएँ घरों से बाहर निकल आईं। धमाके के बाद मोहल्ले की महिलाओं ने छाती पीटते हुए कहा कि, ‘या अल्लाह ये सिलिंडर विस्फोट नहीं है, बम फटा है।’ वहीं बेटे के शव पर रोते हुए मुहम्मद बडुल कुरैशी ने भी इसे बम धमाका बताया है। विस्फोट के वक़्त बडुल कुरैशी कहीं बाहर थे। बडुल कुरैशी का आरोप है कि किसी ने उनके घर के पास बम धमाका किया है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082088
Users Today : 21
Users Yesterday : 62