मिंकु गोस्वामी, बिहार पत्रिका डिजिटल, Khagaria_News: खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर एवं बेलदौर के विधायक श्री पन्नालाल सिंह पटेल सूबे के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार से मिलकर क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। खगड़िया सांसद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का डेंगराही घाट पर पुल के निर्माण को बिहार कैबिनेट द्वारा स्वीकृति प्रदान किये जाने के उपरांत धन्यवाद दिया, तथा लोकसभा क्षेत्र के अत्यंत गंभीर समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराकर उसके निदान के लिए आग्रह किया।
साथ में बेलदौर के विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने माननीय मुख्यमंत्री को एक पत्र दिया जिसमे स्टेशन रोड, खगड़िया बाईपास एवं गोगरी – जमालपुर बाईपास रोड को जल्द से जल्द बनवाने, खगड़िया में चिकित्सा महाविद्यालय खोलने, खगड़िया लोकसभा को जलजमाव से निजात दिलाने, खगड़िया लोकसभा के सभी जिला अस्पताल , अनुमंडल अस्पताल(गोगरी एवं सिमरी बख्तियारपुर, प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में चिकित्सक, नर्स एवं अन्य पारामेडिकल स्टाफ़ जल्द से जल्द देने का अनुरोध किया वही सांसद महबूब अली कैसर पिछले दिनो में अस्पतालो के निरक्षण का हवाला देते हुए कहा की कई मशीने टेक्नीशियन के अभाव में बंद हैं।
पिछले दिन ही मैने स्वास्थ केन्द्र , अलौली का निरक्षण किया जहां टेक्नीशियन के अभाव में एक्स- रे मशीन बंद हैं। आप उच्च अधिकारी से जांच करवा कर सभी जगह टेक्नीशियन उपलब्ध कराने की कृपा कीजिये।अलौली, बेलदौर एवं हसनपुर विधानसभा तीनो स्थानो पर जल्द ही डिग्री कॉलेज खोलने की भी माँग की। मुख्यमंत्री ने सभी बातों को गंभीरता से सुना एवं तुरंत अपने प्रधान सचिव को बुलाकर सभी समस्याओं का त्वरित निदान करने का आदेश दिया।
इसके लिए खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली कैसर और विधायक पन्नालाल सिंह पटेल ने अपने और क्षेत्रवासियो की तरफ से माननीय मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"







Users Today : 13
Users Yesterday : 25