बिहार पत्रिका डिजिटल, Khagaria News: गोगरी प्रखंड के मदारपुर पंचायत अंतर्गत बड़ी मदारपुर पंचायत भवन व भगवती स्थान मदारपुर में ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड जागृति प्रोजेक्ट के तहत अक्षरा सेशन में अभिभावकों व समुदाय को 10 से 19 वर्ष के किशोर- किशोरियो को शिक्षा जारी रखने के महत्व,लाभ , शिक्षा प्राप्त करने में चुनौतिया, स्कूल छोड़ने के कारण, बाल विवाह रोकथाम, शारीरिक – मानसिक वृद्धि, सामाजिक विकास, नेतृत्वशिप, लिंग भेदभाव , जीवन कौशल, सरकारी योजनाओं की जानकारी, अनुशासन, किशोरियो को माहवारी प्रबंधन और बदलाव पर विस्तारित रूप से प्रेरक पाण्डव कुमार द्वारा प्रशिक्षण दी गई ।
पांडव कुमार ने अभिभावक व समुदाय से सेशन के माध्यम से अपील किये की बच्चों की शिक्षा कम से कम 19 वर्ष तक अवश्य जारी रखे। विधालय जाने के मार्ग मे सभी अवरोध व चुनौतीयों को मिलकर सामना करने का प्रयास करे। जब बच्चे पढ़ेंगे तभी परिवार विकास करेगा। हम बच्चों मे शिक्षा के साथ साथ सामाजिक ज्ञान भी देने का काम करे।

वही मुखिया पूजा चौधरी ने बताई कि किशोर व किशोरी का शिक्षा न रुके इसके लिए अक्षरा सेशन विधालय में किशोर किशोरियो व शिक्षकों के बिच व गाव में अभिभावक व समुदाय के बिच प्रेरक के द्वारा दी जा रही है। सेशन में शिक्षा के लाभ , महत्व और रूकावट कैस दूर कि जाए प्रशिक्षण दी गई है और आगे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि किशोर किशोरी के शिक्षा में अधिक रूकावटी संसाधनों का निदान समुदाय व अभिभावक कर सकते है। इसलिए उन्हे जागरूक करने के उदेश्य से उनके बिच भी सेशन किया जा रहा है। किशोर किशोरी में भेदभाव न कर समान अवसर देकर शिक्षा में बढ़ावा देनी चाहिए। जब बेटी पढ़ेगी तभी परिवार का सम्पूर्ण विकास होगा।

उप मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार ने बताया की बच्चों का प्रथम गुरु अभिभावक व समुदाय होते है। इसलिए हमारी जिमेदारी है की बच्चों मे अच्छी शिक्षा के साथ साथ व्यवहारिक व सामाजिक ज्ञान भी देनी चाहिए। बिना लिंग भेद किये। बाल विवाह रोकथाम करनी है इससे महिलाओ का विकास अवरुद्ध होता है।
वही जिला समन्वयक चमन कुमार ने बताया कि यह अक्षरा सेशन गोगरी प्रखंड में प्रखंड समन्वयक मोहन कुमार के नेतृत्व में मदारपुर पंचायत में प्रेरक पाण्डव कुमार, महेशखूंट पंचायत में प्रेरक तेजनारायण कुमार, पकड़ैल पंचायत में प्रेरक किशलय किशोर किशलेन्दु। वही मानसी प्रखंड में प्रखंड समन्वयक सुबोध कुमार निराला व ओआरडब्ल्यू अरविन्द कुमार के नेतृृत्व में धरारी पंचायत में प्रेरक कुंदन कुमार, चकहुसैनी में गौतम कुमार व पूर्वी ठाठा में संतोष कुमार द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
मौके पर वार्ड सदस्य प्रतिनिधि प्रकाश पोद्दार, पंच अवधेश पासवान, जवाहर पासवान, प्रीति देवी, सरिता देवी, बबली कुमारी, रानी देवी, अनिता देवी, कविता देवी, रिंकी देवी, संध्या कुमारी आदि समुदाय व अभिभावक उपस्थित थे।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com






Users Today : 15
Users Yesterday : 62