Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

CHANDAN NEWS: भाद्र पूर्णिमा पर पहाड़नाथ मंदिर में उमड़ी भीड़

Author Image
Written by
Kumar Chandan

रिपोर्ट:- उमाकांत पोद्दार।

चांदन/बांका:- भाद्र मास की पूर्णिमा के अवसर पर आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी कटसकरा पंचायत के पिंडरा गांव से सटे श्री श्री 108 पहाड़नाथ शिव मंदिर में शनिवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जंगल क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद सुबह से ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते रहे। खासकर महिलाओं में पूजा-अर्चना को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा बेलपत्र, पुष्प, धतूरा एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजता रहा। पूर्णिमा के अवसर पर महिलाओं ने विशेष रूप से पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। कई महिलाएं समूह में मंदिर पहुंचीं और भगवान शिव के समक्ष दीप प्रज्वलित कर परिवार की सुख-शांति एवं मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की। बच्चों एवं पुरुषों की भी मंदिर में अच्छी-खासी उपस्थिति रही। स्थानीय श्रद्धालुओं ने बताया कि श्री श्री 108 पहाड़नाथ शिव मंदिर जंगल क्षेत्र में स्थित होने के बावजूद लोगों की गहरी आस्था का केंद्र है। धार्मिक पर्व एवं विशेष तिथियों पर दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। प्राकृतिक वातावरण के बीच स्थित मंदिर में पूजा करने को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहता है। भाद्र पूर्णिमा पर सुबह से लेकर दिनभर मंदिर में पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण पूरे मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Advertisement Box

खगड़िया के सभी कॉलेजों की संबद्धता मुंगेर विश्वविद्यालय से ही रखने की मांग, विधायक बबलू मंडल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेजकर छात्रहित में वर्तमान व्यवस्था बनाए रखने का किया आग्रह
आज फोकस में

खगड़िया के सभी कॉलेजों की संबद्धता मुंगेर विश्वविद्यालय से ही रखने की मांग, विधायक बबलू मंडल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेजकर छात्रहित में वर्तमान व्यवस्था बनाए रखने का किया आग्रह

BARAHAT NEWS: चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 11.480 किलो चांदी और 33.515 ग्राम सोना बरामद
आज फोकस में

BARAHAT NEWS: चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 11.480 किलो चांदी और 33.515 ग्राम सोना बरामद

CHANDAN NEWS: विकसित भारत 2047’ को लेकर बच्चों ने चित्रों में उकेरी भविष्य की परिकल्पना
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: विकसित भारत 2047’ को लेकर बच्चों ने चित्रों में उकेरी भविष्य की परिकल्पना

CHANDAN NEWS: छह माह में ही उखड़ने लगी मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ की पीचिंग, ग्रामीणों ने संवेदक पर लगाए लापरवाही के आरोप
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: छह माह में ही उखड़ने लगी मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ की पीचिंग, ग्रामीणों ने संवेदक पर लगाए लापरवाही के आरोप

<span class=CHANDAN NEWS: भाद्र पूर्णिमा पर पहाड़नाथ मंदिर में उमड़ी भीड़">
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: भाद्र पूर्णिमा पर पहाड़नाथ मंदिर में उमड़ी भीड़

CHANDAN NEWS: छापेमारी कर पांच लीटर महुआ शराब बरामद करोबारी फरार
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: छापेमारी कर पांच लीटर महुआ शराब बरामद करोबारी फरार

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 26 सितंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

खगड़िया के सभी कॉलेजों की संबद्धता मुंगेर विश्वविद्यालय से ही रखने की मांग, विधायक बबलू मंडल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र भेजकर छात्रहित में वर्तमान व्यवस्था बनाए रखने का किया आग्रह

✕
[news_reels]
WhatsApp