सीयूएसबी में “व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व कौशल” पर कार्यशाला का आयोजन

बिहार पत्रिका: धीरज गुप्ता

गया: दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के अंग्रेजी और विदेशी भाषा विभाग ने ज्योति मैत्री संगम बोधगया संवाद आयोग पटना के सहयोग से “व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व कौशल” पर चाणक्य भवन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। सीयूएसबी के जन संपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) ने बताया कि कार्यशाला का लक्ष्य भारत के युवाओं को देश के जिम्मेदार नागरिक बनने और राष्ट्र निर्माण के वास्तुकार बनने के लिए मानसिक रूप से तैयार करना था। इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागी छात्रों के बीच शांतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण सामाजिक सह-अस्तित्व की संवेदनशीलता पैदा करना था। कार्यशाला में लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया है।

इस कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन पारंपरिक तरीके से अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.विपिन कुमार सिंह, डॉ. सुरेश कुरापति, डॉ. अर्पणा झा, डॉ. सरोज कुमार और डॉ. सुनील कुमार ने किया है। इस अवसर पर रिसोर्स पर्सन (मुख्य वक्ता) डॉ. फादर. उज्जवल सूसाई लॉरेंस, फादर साजी और उनकी टीम का सीयूएसबी परिसर में स्वागत किया गया है ।इस कार्यक्रम समन्वयक अभय लियोनार्ड एक्का सहायक प्रोफेसर, अंग्रेजी ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और कार्यशाला के बारे में संक्षिप्त परिचय दिया है। उन्होंने आगे रिसोर्स पर्सन (मुख्य वक्ता) डॉ. फादर उज्जवल सूसाई लॉरेंस का परिचय करवाते हुए सोसाइटी ऑफ जीसस के साथ उनके सम्बन्ध की भी चर्चा की गई है|

रिसोर्स पर्सन डॉ. फादर उज्जवल सूसाई लॉरेंस तथा फादर साजी और टीम ने शिक्षा के महत्व के साथ-साथ सफलता और खुशी का स्रोत बनने वाले चरित्र धारण करने के महत्व पर ज़ोर दिया | उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी ताकत और कमजोरियों (स्वयं) के बारे में जागरूक हो जाए तो सफलता की प्राप्ति आसानी से की जा सकती है। आत्म बोध तभी संभव है जब व्यक्ति स्वयं को अनुशासित करें। माइंडफुलनेस पाठ्यक्रम के महत्व पर भी प्रकाश डाला। यह सचेतनता ही है जो हमारे व्यक्तित्व को उज्ज्वल बनाती है। यदि हम खुश हैं तो हम समाजोपयोगी कार्यों में संलग्न रहते हैं। कार्यशाला के सत्रों के दौरान छात्रों ने व्यावहारिक रूप से दिमाग पर काबू पाने के विभिन्न तरीकों से अवगत हुए हैं।

अंत में विभाग के डॉ. सुरेश कुरापति ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए मुख्य वक्ता के साथ – साथ अंग्रेजी विभाग की टीम के सहायक कर्मचारियों और छात्र प्रतिनिधि श्री कट्टा पवन को उनके अथक प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यशाला में शामिल हुए उत्साही प्रतिभागियों की ऊर्जा और उत्सुकता के लिए भी सराहना की।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

080237
Users Today : 32
Users Yesterday : 45