बिहार पत्रिका: एक संवाददाता
खगड़िया: जिला के अंतर्गत गोगरी मुश्कीपुर जमालबाबू के प्रांगण में लगे मेला का बिधि- व्यवस्था चरमराई मेला अध्यक्ष का मनमानी चरम सीमा पर, मेला समिति के एक भी विधि व्यवस्था पर खड़े नहीं उतर पाये अध्यक्ष उपाध्यक्ष नहीं रहे मौजूद बताया जा रहा है। लुच्चे लफंगे के शिकार होते रहे आसपास के ग्रामीणों के बेटी यह कोई पहली बार नहीं हुआ है। एक साल पूर्व भी मेला में घंटों तक मारपीट हुआ था। विधि- व्यवस्था को लेकर हर साल यह मेला विवाद में रहता है। जिससे कई मेला देखने से परहेज करते हैं। वही आज दिन रविवार को 5:00 बजे के बाद जब मेला में जब भीड़ जमा होने लगा तो विधि व्यवस्था चरमरा गई ट्रैफिक पुलिस भी नहीं रही बाहर में मौजूद और ना ही अंदर मेला कमेटी के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सुरक्षा व्यवस्था नहीं रहे थे। यहां तक कि झूले वाले की भी मनमानी कई जगह तो झगड़े भी देखने को मिले, यह मेला 3 दिनों का रहता है। इसके बावजूद सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर सिर्फ कलम कॉपी पर दिखा जमीनी स्तर पर बिल्कुल भी नहीं है। मेला की समिति आमजन से दुर्व्यवहार करते हैं। यहां तक की गाली गलौज पर भी उतारू हो गए जबकि मेला में वर्तमान विधायक डॉ संजीव कुमार के आते ही बिजली व्यवस्था भी चरमराई पूर्व से ही वर्तमान चेयरमैन रंजीता निषाद गोगरी पुलिस की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही लेकिन मेला कमेटी के इधर से लापरवाही देखने को मिला असुरक्षित महसूस करते रहे मेला में घूमने वाले स्थानीय ग्रामीण कई विधि व्यवस्था को देखकर आधे रास्ते से ही घर चले गए, घंटों तक लुच्चे लफंगे का जमकर देखने को मिला सुरक्षा के नाम पर लीपापोती नजर आया जबकि गोगरी पुलिस के द्वारा निर्देश दिया गया हां मिला कि कमेटी की सुरक्षा व्यवस्था जिम्मेदार होंगे लेकिन जमीनी स्तर पर देखने को नहीं मिला ऐसा हम नहीं मेला में देखने वाले मुसाफिर ग्रामीणों ने मीडियाकर्मियों को बताया। गोगरी पुलिस के द्वारा शांति समिति की बैठक रखा गया था। उसमें भी मुश्कीपुर से एक भी लोग मौजूद नहीं रहे थे कई अनुभवी लोग जिम्मेदारी लेने से पीछे हटे बताया जा रहा है। जिस जगह मेला लगता है। वह जगह बरसों से विवाद में चल रहा है यहां तक कि उस क्षेत्र में कई दबंग माफियां जमीन हड़पने का भी प्रयास किए हैं।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 32
Users Yesterday : 45