बिहार पत्रिका,Bihar Breaking News: मृत्युंजय कुमार
वैशाली। जिले के पातेपुर प्रखंड के तिसीऔता थाना क्षेत्र के पिंडौता खुर्द गांव में खेलने के दौरान जेसीबी द्वारा खोदे गए गड्ढे में डूबने से दो बच्चे की मौत हो गई।
बताया जाता हैं दोनो बच्चे को जब ग्रामीणों ने गड्ढे के पानी से बाहर निकाला और आनन फानन में पातेपुर पीएचसी लाया जहां डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।

मृतक बच्चे की पहचान वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड के तिसियौता थाना क्षेत्र के निलोरुकुंदपुर पंचायत के पिंडौता खुर्द निवासी विपिन झा के 12 वर्षीय पुत्र सौरव कुमार एवं दूसरा बच्चा उसी गांव निवासी अमोद महतो के 11 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार (आयुष कुमार)के रूप में की गई है।
घटना के बाद दोनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही पातेपुर विधायक लखेंद्र कुमार रौशन उर्फ लखेंद्र पासवान ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया और हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 16
Users Yesterday : 35