Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BANKA NEWS: एसकेपी में पर्याप्त हैं अग्निशमन यंत्र, फायर ऑफिसर ने किया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Author Image
Written by
Kumar Chandan

पूजा पंडालों में फायर प्रूफ कपड़ा, दो निकास द्वार और अग्निशमन उपकरण अनिवार्य रखने की अपील

बांका:- आगामी पूजा आयोजनों को देखते हुए अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में एसकेपी विद्या विहार राजपुर प्लस टू आवासीय विद्यालय, बांका में अग्निशमन विभाग की टीम ने मॉक ड्रिल के माध्यम से आग से बचाव और आपात स्थिति में सुरक्षा उपायों की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान फायर ऑफिसर नगेंद्र उपाध्याय ने विद्यालय में उपलब्ध अग्निशमन व्यवस्था को पर्याप्त बताया। कार्यक्रम के दौरान जीव विज्ञान शिक्षक सह जिला पर्यावरण विशेषज्ञ एवं भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी बांका जिला इकाई प्रबंध कमेटी के सदस्य डॉ. प्रवीण कुमार प्रणव ने फायर ऑफिसर को पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान अग्निशमन विभाग की टीम ने आग लगने की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले कदमों और अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की प्रायोगिक जानकारी दी। फायर ऑफिसर नगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि अग्निशमन विभाग की ओर से मॉक ड्रिल और जागरूकता अभियान अलग-अलग स्थानों पर चलाया जा रहा है। वर्तमान में पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आयोजन के दौरान आग जैसी आपात स्थिति से बचाव के पर्याप्त इंतजाम पहले से मौजूद रहें। उन्होंने पूजा समितियों को निर्देश दिया कि पंडालों के निर्माण में फायर प्रूफ कपड़े का इस्तेमाल किया जाए। प्रत्येक पंडाल में कम से कम दो निकास द्वार रखना जरूरी है, ताकि किसी आपात स्थिति में लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। फायर विभाग ने पंडालों के अंदर हवन अथवा आग से संबंधित गतिविधियों को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। इसके अलावा प्रत्येक पूजा पंडाल में आधुनिक अग्निशमन यंत्र उपलब्ध रखने के साथ आसपास बाल्टी में बालू और पानी की व्यवस्था रखने को कहा गया है। फायर ऑफिसर ने कहा कि आग लगने की स्थिति में शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए आयोजन स्थल पर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध रहने के साथ वहां मौजूद लोगों को उनके इस्तेमाल की जानकारी भी होनी चाहिए। डॉ. प्रवीण कुमार प्रणव ने कहा कि अग्नि सुरक्षा से जुड़ी जानकारी केवल आयोजकों के लिए नहीं, बल्कि विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम नागरिकों के लिए भी जरूरी है। जागरूकता और समय पर उठाए गए सुरक्षात्मक कदम आग से होने वाले नुकसान को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आपात स्थिति में अग्निशमन विभाग को 011112 अथवा 7485805898/99 पर सूचना देने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य मानस कुमार पाठक, उप प्राचार्य आशीष कुमार झा, आईटी एक्सपर्ट मनोज कुमार सिन्हा, कर्मचारी रामानुज, सूरज सहित अन्य शिक्षक, कर्मचारी और छात्र मौजूद रहे। अग्निशमन विभाग की टीम में अभिषेक, नवीन और सौरभ भी शामिल रहे।

Advertisement Box

Khagaria News: सीढ़ी हादसे में छात्रा रीतिका की मौत से मर्माहत,परिजनों से मिले विधायक बबलू कुमार मंडल,मानसी के अमनी गांव पहुंचकर नाना हरेराम यादव और पिता मनोज यादव से ली घटना की जानकारी, स्कूल को तोड़कर नए सिरे से निर्माण का निर्देश
आज फोकस में

Khagaria News: ज्योतिष मिश्रा ने DM से की नाला निर्माण में लापरवाही की शिकायत,सदर विधायक बबलू मंडल के साथ किया स्थल निरीक्षण,कचहरी रोड एवं सोनमंखी-गौशाला रोड में निर्माणाधीन नाला कार्य को लेकर उठे सवाल,मौके पर पहुंचकर निर्माण की स्थिति का लिया जायजा

<span class=BANKA NEWS: एसकेपी में पर्याप्त हैं अग्निशमन यंत्र, फायर ऑफिसर ने किया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा">
आज फोकस में

BANKA NEWS: एसकेपी में पर्याप्त हैं अग्निशमन यंत्र, फायर ऑफिसर ने किया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

BOUNSI NEWS: गणित-विज्ञान मेले में ऋषभ राज का शानदार प्रदर्शन, क्षेत्र स्तर पर प्रथम
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: गणित-विज्ञान मेले में ऋषभ राज का शानदार प्रदर्शन, क्षेत्र स्तर पर प्रथम

BOUNSI NEWS: रंगों के जरिए बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: रंगों के जरिए बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश

BOUNSI NEWS: दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी तेज, मंदिर के रंग-रोगन व सफाई का काम शुरू
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी तेज, मंदिर के रंग-रोगन व सफाई का काम शुरू

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 01 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में सपने मत देखो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो। आज आप जो करते हैं वही आपके कल का निर्माण करता है और यही जीवन जीने का सही तरीका है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

Khagaria News: सीढ़ी हादसे में छात्रा रीतिका की मौत से मर्माहत,परिजनों से मिले विधायक बबलू कुमार मंडल,मानसी के अमनी गांव पहुंचकर नाना हरेराम यादव और पिता मनोज यादव से ली घटना की जानकारी, स्कूल को तोड़कर नए सिरे से निर्माण का निर्देश

Khagaria News: ज्योतिष मिश्रा ने DM से की नाला निर्माण में लापरवाही की शिकायत,सदर विधायक बबलू मंडल के साथ किया स्थल निरीक्षण,कचहरी रोड एवं सोनमंखी-गौशाला रोड में निर्माणाधीन नाला कार्य को लेकर उठे सवाल,मौके पर पहुंचकर निर्माण की स्थिति का लिया जायजा

✕
[news_reels]
WhatsApp