बिहार पत्रिका। प्रीतम कुमार राव Bihar Breaking News
बांका। बिहार। आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन के कार्य में प्रशासनिक अधिकारी जोरशोर से जुट गए हैं। इसी कड़ी में शनिवार 05 अगस्त को भूमि सुधार उप समाहर्ता राकेश कुमार रजौन पहुंचे हुए थे।
रजौन प्रखंड मुख्यालय पहुंचने के बाद डीसीएलआर राकेश कुमार, बीडीओ राजकुमार पंडित, सीओ मोहम्मद मोइनुद्दीन के साथ सकहारा पंचायत अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 30 प्रोन्नत मध्य विद्यालय सकहारा पहुंचकर जायजा लिया है। जायजा लेने के बाद रजौन पहुंचने पर डीसीएलआर राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया
कि मतदान केंद्र संख्या 30 सकहारा के मतदाता सूची में 1510 मतदाताओं के नाम शामिल है। इस स्थिति में एक मतदान केंद्र बढ़ाए जाने का प्रस्ताव है। इसी को लेकर बूथ का सत्यापन युक्तिकरण करने के उद्देश्य से मतदान केंद्र संख्या 30 पर ऑन-द-स्पॉट पहुंचकर जानकारी ली गई है।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com







Users Today : 25
Users Yesterday : 62