Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

BOUNSI NEWS: पापहरणी में जिउतिया के नहाय-खाय पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Author Image
Written by
Kumar Chandan

मंदार में महा स्नान के बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना, आज माताएं रखेंगी निर्जला उपवास; बाजार में भी बढ़ी रौनक

बौंसी/बांका:- संतान की लंबी आयु, स्वस्थ जीवन और सुख-समृद्धि की कामना से मनाया जाने वाला जिउतिया यानी जीवित्पुत्रिका पर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। पर्व के पहले दिन देव नगरी मंदार स्थित पापहरणी सरोवर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महा स्नान के लिए पहुंची महिलाओं और श्रद्धालुओं से पूरा मंदार क्षेत्र धार्मिक उत्साह से सराबोर नजर आया। नहाय-खाय के अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने पापहरणी सरोवर में स्नान किया। इसके बाद श्रद्धालु मंदार क्षेत्र स्थित विभिन्न मंदिरों में पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना कर संतान की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। स्नान और पूजा के दौरान पूरे क्षेत्र में धार्मिक गीतों की गूंज सुनाई देती रही। पर्व को लेकर मंदार क्षेत्र में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ी रही। पापहरणी के आसपास का इलाका भीड़ से गुलजार रहा और धार्मिक माहौल के बीच जगह-जगह पूजा-पाठ का सिलसिला चलता रहा। नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत होने के बाद अब शनिवार को माताएं निर्जला उपवास रखेंगी।

Advertisement Box

बाजार में भी बढ़ी चहल-पहल

जिउतिया पर्व का असर बौंसी के बाजार और साप्ताहिक हाट में भी साफ दिखाई दिया। पूजा को लेकर फल, पूजा सामग्री, श्रृंगार सामग्री और डलिया पूजन से जुड़ी वस्तुओं की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। महिलाओं ने पर्व की आवश्यक सामग्री की जमकर खरीदारी की। पर्व के कारण स्थानीय कारोबारियों के चेहरे पर भी रौनक नजर आई। मंदार और बौंसी बाजार में सुबह से शाम तक खरीदारी का दौर चलता रहा। खासकर फल, पूजा सामग्री और पारंपरिक प्रसाद से जुड़ी दुकानों पर अधिक भीड़ देखने को मिली। जिउतिया पर्व की तैयारियों के बीच खजिया मिठाई करीब 150 रुपये तक बिकी। इसके अलावा फल और अन्य पूजन सामग्री की भी अच्छी बिक्री हुई। बाजार में महिलाओं की भीड़ और खरीदारी से पर्व का उत्साह और बढ़ गया। पापहरणी सरोवर में महा स्नान से शुरू हुआ जिउतिया का यह पर्व अब अगले चरण में प्रवेश कर चुका है। संतान की मंगलकामना को लेकर माताओं का निर्जला व्रत और पूजा-अर्चना का सिलसिला आगे जारी रहेगा। मंदार की धार्मिक परंपरा और जिउतिया की आस्था के मेल से पूरा क्षेत्र पर्वमय बना हुआ है।

CHANDAN NEWS: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग जख्मी, मामला पहुंचा चांदन थाना
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग जख्मी, मामला पहुंचा चांदन थाना

CHANDAN NEWS: बांका के ‘कोहिनूर’ डॉ. इकबाल दुर्रानी का बड़ा ऐलान, ‘बाबा जान’ से देंगे गौ संरक्षण और आध्यात्मिक संदेश
आज फोकस में

CHANDAN NEWS: बांका के ‘कोहिनूर’ डॉ. इकबाल दुर्रानी का बड़ा ऐलान, ‘बाबा जान’ से देंगे गौ संरक्षण और आध्यात्मिक संदेश

<span class=BOUNSI NEWS: पापहरणी में जिउतिया के नहाय-खाय पर उमड़ा आस्था का सैलाब">
आज फोकस में

BOUNSI NEWS: पापहरणी में जिउतिया के नहाय-खाय पर उमड़ा आस्था का सैलाब

BANKA NEWS: 182 पंचायतों की ग्राम सभाओं में जल संरक्षण पर जोर, आहर-पइन और तालाबों के जीर्णोद्धार का फैसला
आज फोकस में

BANKA NEWS: 182 पंचायतों की ग्राम सभाओं में जल संरक्षण पर जोर, आहर-पइन और तालाबों के जीर्णोद्धार का फैसला

BANKA NEWS: चार हिस्सों में कचरा छंटाई से लेकर ई-रिक्शा की सर्विसिंग तक, ग्राम सभाओं में बनी स्वच्छता की कार्ययोजना
आज फोकस में

BANKA NEWS: चार हिस्सों में कचरा छंटाई से लेकर ई-रिक्शा की सर्विसिंग तक, ग्राम सभाओं में बनी स्वच्छता की कार्ययोजना

BANKA NEWS: गांधी जयंती पर आवासीय विद्यालयों में गूंजा सत्य-अहिंसा का संदेश
आज फोकस में

BANKA NEWS: गांधी जयंती पर आवासीय विद्यालयों में गूंजा सत्य-अहिंसा का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 02 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp