Bihar Breaking News: झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे

बिहार पत्रिका। अमित कुमार झा Bihar Breaking News
भागलपुर। बांका
बिहार। जिलांतर्गत 72 घंटे से हो रही झमाझम बारिश से जहां लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। वहीं बारिश के इंतजार में आसमान की टकटकी लगाये हुए धान के किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।

मंगलवार शाम को शहर में जहां 20 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई, वहीं अन्य प्रखंडों में भी शहर से अधिक बारिश हुई। बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ० सुनील कुमार ने बताया कि अभी कुछ दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं।

तथा कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान पुरवा हवा की औसत गति 10 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। मंगलवार दोपहर को जिले का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री व तड़के सुबह न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। गंगा नदी के जलस्तर में 4 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गयी‌।

शहर में गंगा का जलस्तर 31.21 मीटर रिकॉर्ड किया गया। गंगा का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान 33.68 मीटर से 2.47 मीटर दूर है। भागलपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में हुई बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है। वहीं, नवगछिया के निकट एनएच-31 पर कुरसेला पुल के पास कोसी नदी का जलस्तर 28.74 मीटर रहा, जो खतरे के निशान 30 मीटर से फिलहाल 1.26 मीटर दूर है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

078508
Users Today : 8
Users Yesterday : 13