बिहार पत्रिका। प्रदीप कुमार Bihar Breaking News
बांका। बिहार। अपर समाहर्ता माधव कुमार सिंह द्वारा बुधवार को कांवरिया पथ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उनके द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष कटोरिया में प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों, दंडाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया गया। इसके बाद उनके द्वारा अस्थाई स्वास्थ्य सहायता केंद्र का भी जायजा लिया गया।
स्वास्थ्य सहायता केंद्र में दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सा पंजी, साफ-सफाई तथा स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात इसके बाद उनके द्वारा सूचना केंद्र, मद्यनिषेध केंद्र का भी निरीक्षण किया गया। मौके पर उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम अच्छी तरह से चल रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक अपने प्रतिनियुक्ति स्थान पर उपस्थित है, दंडाधिकारी भी मौजूद है। सभी कर्मी अपने- अपने कार्य कर रहे हैं। अपर समाहर्ता द्वारा अस्थाई स्वास्थ्य सहायता केंद्र में बेडशीट को नियमित रूप से बदलने तथा साफ- सफाई बनाए रखने का निर्देश दिया गया।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com








Users Today : 28
Users Yesterday : 62