Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Delhi Police Arrested Arms Smuggler:15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार

बिहार पत्रिका। डेस्क न्यूज़, Delhi Police Arrested Arms Smuggler: स्वतंत्रता दिवस से पहले देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस बेहद ही सतर्क है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने कई तरह की तैयारियां की हैं। पुलिस संदिग्ध दिखने वाले लोगों और गाड़ियों की जांच भी कर रही है। इसी अभियान में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अवैध हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने लाल सिंह चढ़ार नामक अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 0.32 बोर की 21 अवैध पिस्तौल बरामद की हैं। लाल सिंह इन हथियारों को दिल्ली और एनसीआर के अपराधियों को आपूर्ति करने के लिए लाया था। वह बुरहानपुर, मध्य प्रदेश से अवैध हथियार खरीदकर दिल्ली और एनसीआर में आपूर्ति कर रहा था।

स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए पुलिस अतिरिक्त सावधानी बरत रही है। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस ने पिछले दिनों अलग अलग इलाके से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से चोरी के मोबाइल, देसी कट्टा, मोटरसाइकिल आदि बरामद की थीं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082083
Users Today : 16
Users Yesterday : 62