Breaking News
दिव्यांग परिवार की बेटी की शादी में मदद को आगे आया अखिल भारतीय दुसाध उत्थान परिषद, ₹10 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान मोतिहारी में फर्जी सिपाही बनकर 10 दिन तक करता रहा ड्यूटी, 4 लाख की ठगी का शिकार निकला युवक जमालपुर नगर परिषद के कर्मचारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जदयू नेता ने की थी जांच की मांग कैलाश झा किंकर की पुण्यतिथि पर सजी साहित्यिक महफिल, विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि 70 वर्षों से सड़क का इंतजार! गोगरी बायपास रोड पर जलभराव से नारकीय जीवन, सांसद-विधायक से लगाई गुहार श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन उमड़ा जनसैलाब, भक्ति रस में डूबे हजारों श्रद्धालु

Bihar Breaking News: रजौन में आन, बान और शान से लहराया गया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा

देशभक्ति नारे से गुंजायमान हुआ इलाका 

बिहार पत्रिका प्रीतम कुमार राव Bihar Breaking News: 

बांका बिहार। 77वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर 15 अगस्त दिन मंगलवार को जिला मुख्यालय सहित जिले भर के सभी प्रखंड मुख्यालयों, पुलिस अंचल कार्यालयों, थाना परिसरों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों के साथ-साथ सभी सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों आदि स्थानों पर हर्षोल्लास के साथ आन, बान एवं शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया गया।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बांका जिला मुख्यालय स्थित आरएमके मैदान परिसर में परेड की सलामी लेने के उपरांत डीएम अंशुल कुमार द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया गया। इस दौरान एसपी डॉ. सत्यप्रकाश सहित अन्य वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

रजौन पुलिस अंचल कार्यालय में वकील प्रसाद यादव ने शान से तिरंगा ध्वज लहराया। इसी प्रकार रजौन प्रखंड मुख्यालय आईटी भवन परिसर में प्रखंड प्रमुख रूबी कुमारी, पुराने प्रखंड सह अंचल के समीप अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर बीडीओ राजकुमार पंडित ने झंडोत्तोलन किया।

रजौन थाना परिसर में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, धोरैया थाना परिसर में थानाध्यक्ष अशोक कुमार, धनकुंड थाना परिसर में थानाध्यक्ष मंटू कुमार, नवादा बाजार सहायक थाना परिसर में थानाध्यक्ष दीपक पासवान, रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी डॉ. ब्रजेश कुमार, रजौन विद्युत कार्यालय में कनीय अभियंता राजीव रंजन, सकहारा विद्युत स्टेशन परिसर में जेई राजाराम, मनरेगा कार्यालय में मनरेगा पीओ अमित कुमार, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वार्डन अंजना कुमारी, बीआरसी में बीईओ कुमार पंकज, इसी प्रकार रजौन थाना मार्ग स्थित प्रेस क्लब में पत्रकार पीयूष कुमार, जदयू प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, राजद प्रखंड कार्यालय में स्थानीय विधायक भूदेव चौधरी, कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष प्रभाष केसरी, डीएन सिंह कॉलेज भूसिया में प्राचार्य प्रोफेसर जीवन प्रसाद सिंह, आरएसजे चौधरी इंटर कॉलेज धौनी में प्राचार्य डॉ० अमरेंद्र कुमार चौधरी, इंटर स्तरीय राष्ट्रीय उच्च विद्यालय धौनी में एचएम कुमार दिनकर, नवादा इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक विनोद कुमार, इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय अमहारा-कोतवाली में विद्यानंद सिंह, रजौन कन्या मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक संजय कुमार राय, रजौन व्यापार मंडल परिसर में व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार पटेल ने झंडोत्तोलन किया है। राकेश बाल विकास केंद्र आवासीय विद्यालय खिड्डी में प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, अथर्व पब्लिक स्कूल खुशहालपुर में चेयरमैन सह पूर्व उप- प्रमुख प्रतिनिधि उदय कुमार सिंह, पड़घड़ी-लकड़ा पंचायत भवन में मुखिया चंदा रानी, मझगांय-डरपा पंचायत भवन में मुखिया मृत्युंजय कुमार, सिंहनान पंचायत भवन में मुखिया रविन्द्र वर्मा, सकहारा पंचायत भवन में मुखिया अमृता कुमारी, नवादा-खरौनी पंचायत भवन में मुखिया आरती देवी, धायहरना-महागामा पंचायत भवन में मुखिया मोहम्मद नेशात आवर, भवानीपुर- कठौन पंचायत भवन में मुखिया मनोज दास, राजावर पंचायत भवन में मुखिया बबिता देवी, तिलकपुर पंचायत भवन में मुखिया श्रवण मंडल, धौनी-बामदेव पंचायत मुखिया अनुपम कुमारी, ओड़हारा पंचायत भवन में मुखिया प्रवीण कुमार सिंह, रजौन पैक्स गोदाम परिसर में पैक्स अध्यक्ष विभाष साह, रजौन पंचायत भवन में मुखिया रंजना देवी, मोरामा-बनगांव पंचायत भवन में मुखिया रणधीर यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फराया है।

वहीं रजौन प्रखंड मुख्यालय मुख्य गेट के समीप अवस्थित लोहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल पर कुर्मी महासंघ अंग प्रदेश एवं पटेल युवा संघ के संयुक्त तत्वाधान में माल्यापर्ण करने के बाद झंडोत्तोलन भानू भारती ने किया है। वहीं शहीद सुधांशु चौक नवादा बाजार बस स्टैंड स्मारक परिसर में खजूरकोरामा गांव के पीयूष प्रियदर्शी द्वारा तिरंगा ध्वज लहराते हुए शहीद सुधांशु को श्रद्धांजलि देते हुए याद किया गया। इस मौके पर शहीद सुधांशु के परिवार के सभी सदस्य सहित काफी संख्या में ग्रामीण आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। वहीं आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क मार्ग पर आकर्षक झांकियां निकाले जाने के साथ-साथ संस्था के प्राचार्य द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

संपादक: कृष्णा टेकरीवाल मोबाइल: +91 9801716267 विश्वसनीयता और निष्पक्षता के साथ बिहार और देश की हर बड़ी खबर, राजनीति, अपराध, शिक्षा, खेल और मनोरंजन से जुड़े अपडेट। हमारी प्राथमिकता - जनहित और सच्चाई। जुड़ें और जानें, हर खबर सबसे पहले। वेबसाइट: www.dainikbiharbatrika.com ईमेल: dainikbiharpatrika@gmail.com

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

082095
Users Today : 28
Users Yesterday : 62