Bihar Breaking News: धनकुंड थाने में झंडोत्तोलन करते थानाध्यक्ष मंटू कुमार

बिहार पत्रिका। अमित कुमार झा Bihar Breaking News

 बांका। बिहार। 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बांका जिलांतर्गत सभी प्रखंडों, पंचायतों में बड़े ही शान से तिरंगा लहराया। जिलांतर्गत रजौन बाजार स्थित सुप्रसिद्ध शिव सुभद्रा पब्लिक स्कूल सह मॉडर्न आवासीय विद्यालय व किड्जेनिया प्ले स्कूल में व्यवस्थापक डॉक्टर रामसेवक सिंह, सिंहनान पंचायत के खुशहालपुर स्थित अथर्व पब्लिक स्कूल में व्यवस्थापक उदय कुमार सिंह, इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय सिंहनान में प्रधानाध्यापक राकेश रंजन ठाकुर, श्री जी० पी० झा बालिका उच्च विद्यालय सिंहनान में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह, मध्य विद्यालय सिंहनान में प्रधानाध्यापक भगवान तांती, मध्य विद्यालय धोबीडीह में प्रधानाध्यापक विकास पासवान, रजौन थाने में थानाध्यक्ष मनोज कुमार, धनकुंड थाने में थानाध्यक्ष मंटू कुमार समेत प्रखंड के सभी सरकारी व गैर- सरकारी संस्थानों में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से हर घर तिरंगा अभियान को लेकर छात्र एवं छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गयी। वन्दे मातरम, भारत माता की जय के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था।

आमलोग देशभक्ति के माहौल में डूबे नजर आ रहे थे। मौके पर रजौन बाजार स्थित सुप्रसिद्ध शिव सुभद्रा पब्लिक स्कूल सह मॉडर्न आवासीय विद्यालय व किड्जेनिया प्ले स्कूल के व्यवस्थापक डॉक्टर रामसेवक सिंह ने मौजूद छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा देश आजादी का 77वीं वर्षगांठ मना रहा है।

उन्होंने एकता और अखंडता पर बल देते हुए एकजुटता बनाने की अपील किया। वहीं सिंहनान डाकघर में पोस्टमास्टर अभिषेक कुमार ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। धनकुंड थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने मौजूद पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद कराने में अनगिनत योद्धाओं ने अपनी जान गंवाई है। आज हम सभी देशवासी वैसे योद्धाओं को नमन करते है।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083906
Users Today : 7
Users Yesterday : 33