पौधरोपण से पर्यावरण होगा शुद्ध: जेल अधीक्षक
बिहार पत्रिका। प्रदीप कुमार Bihar Breaking News:
बांका। बिहार। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वावधान में वनरोपण अभियान के तहत मंडल कारा बांका में मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक सुजीत कुमार राय व बांका रेंजर सरोज कुमार के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक छायादार और फलदार पौधे कारा परिसर के विभिन्न स्थानों पर रोपा गया। मौके पर जेल अधीक्षक ने कहा की पर्यावरण को शुद्ध रखने और संरक्षित करने के लिए पौधरोपण अति आवश्यक है।

बताया गया की स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी शपथ लें की पौधरोपण से जरूर जुड़ेंगे। कहा की हम इस अभियान के जरिये भी राष्ट्रीय विकास में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने जब कारा में योगदान दिया था तो पहली प्राथमिकता स्वच्छता, पौधरोपण और बागवानी को ही दिया था। सभी बंदी और कर्मियों के सहयोग से यह कारा हरा- भरा है और इसे विकसित करने की जरूरत है।
रेंजर ने योजना से सबंधित विस्तृत जानकारी दी और बताया कि कैसे पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन को प्रभाव पड़ रहा है। बताया गया की सभी लोगों की नैतिक जिम्मेदारी में पौधरोपण शामिल करने की जरूरत है। उन्होंने जेल में बागवानी और पौधे को देख काफी खुशी जाहिर की। इस मौके पर जेल उपाधीक्षक भोला प्रसाद शर्मा, सहायक अधीक्षक रामनंदन पंडित, विकास कुमार, गुड्डू गिरी, सिकेश कुमार, ज्वाला कुमार सहित अन्य कारा कर्मी उपस्थित थे।
Author: दैनिक बिहार पत्रिका
📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"








Users Today : 10
Users Yesterday : 24