Bihar Breaking News: नवोदय विद्यालय में शिक्षक- अभिभावक गोष्ठी आयोजित

बिहार पत्रिका। अमित कुमार झा Bihar Breaking News:
भागलपुर। बिहार।
सिल्क सिटी भागलपुर जिलांतर्गत नवगछिया अनुमंडल के नारायणपुर नवोदय विद्यालय नगरपारा के सभागार में शिक्षक- अभिभावक की बैठक हुई। प्राचार्य व अभिभावक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य रौशन लाल ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए बच्चों की बढ़ोतरी के लिए नवोदय की योजना को सिलसिलेवार ढंग से बताया।

उप- प्राचार्य ओपी कुमार ने सूचीबद्ध हर बिदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि जो छात्र मंजिल का फैसला करके चलते हैं, वहीं अपना कल बदलते हैं। इस बैठक में 68 अभिभावकों ने भाग लिया। पीटीसी सदस्य निधि रानी गुप्ता, दीपक कुमार, पूर्व मुखिया नरेंद्र कुमार उर्फ भोपाली यादव, मुकेश कुमार सिन्हा, रविशंकर राय, मधु कुमारी, अनिता कुमारी, मनीष झा आदि अभिभावकों ने विद्यालय की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए बेहतरी के लिए विभिन्न सुझाव दिये। अभिभावकों से प्राप्त विभिन्न सुझावों पर प्राचार्य ने पूर्ण रूप से अमल में लाने की बात कही। मौके पर केए कुजूर, अभिमन्यु कुमार, डीके सिंह, हजारी प्रसाद यादव, संजीव झा, सोनिया रानी, ब्रजेश गुप्ता, पशुपतिनाथ पांडेय, रागिनी सिंह व छात्र- छात्राएं उपस्थित थीं।

दैनिक बिहार पत्रिका
Author: दैनिक बिहार पत्रिका

📰 खबर भेजने के लिए संपर्क करें 📞 +91 9801716267 दैनिक बिहार पत्रिका "सच्ची खबर, सीधे ज़मीन से"

Leave a Comment

ट्रेंडिंग खबर

आपकी राय

[democracy id="1"]

today rashifal

Our Visitor

083102
Users Today : 24
Users Yesterday : 49